ब्रेकिंग
Gariaband Crime News: गरियाबंद में गांजा तस्करी का अनोखा मामला, मां-बेटे को 18 किलो गांजे के साथ पुल... Thane District News: आदिवासी आश्रम स्कूल के छात्र की मौत पर आक्रोश, परिजनों और संगठनों ने किया प्रदर... Durg Police Action: ठाणे के अपार्टमेंट में चल रहा था रेड्डी अन्ना और फेयरप्ले ऐप का खेल, छत्तीसगढ़ प... Balrampur Development News: डिप्टी सीएम अरुण साव ने 157 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भ... Balrampur News: विजयनगर स्कूल में मधुमक्खियों के हमले से घायल 12 बच्चों के लिए 3 लाख रुपये की सहायता... Magarlod Police Action: मेघा गांव में पेट्रोल पंप और बाइक फूंकने वाला आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में हुआ... Dhamtari Extortion Case: नहरनाका चौक पर वाहनों को रोककर पैसे लेने का मामला, खनिज अधिकारी ने दिए जांच... Bilaspur Crime News: गरबा ड्रेस पहनकर सिगरेट पीने और पिस्तौल दिखाने वाली युवतियों समेत 9 आरोपी गिरफ्... Women T20 Series Raipur: रायपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच, जानिए टिकट दरें, श्रेणियां और प... Mahasamund Crime News: ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.80 करोड़ का गांजा जब्...
विदेश

दक्षिण कोरिया यूं सुक-योल ने ली राष्ट्रपति पद की शपथ

दक्षिण कोरिया के अब यूं सुक-योल यहां के नए राष्ट्रपति होंगे। सोमवार को उन्होंने राष्ट्रपति पद की शपथ ली। मुख्य विपक्षी पीपल पावर पार्टी के 60 वर्षीय यूं ने चुनाव में 48.6 प्रतिशत वोट पाकर सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी के ली जे-म्युंग को राष्ट्रपति की दौड़ से बाहर कर दिया था। डेमोक्रेटिक पार्टी को 47.8 प्रतिशत वोट मिले थे। राष्ट्रपति पद की शपथ लेते ही यूं सुक-योल ने उत्तर कोरिया को परमाणु मुक्त करने का आह्वान किया। इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति मून जेई इन ने अपने विदाई भाषण में कहा कि उन्हें उम्मीद है कि कोरियाई प्रायद्वीप में शांति बहाली और परमाणु विसैन्यीकरण के प्रयास जारी रहेंगे।

अब अगले 5  वर्षों के लिए एशिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था को संभालने की जिम्मेदारी नए राष्ट्रपति यूं सुक-योल की है। सुक-योल ने नेशनल असेंबली में कहा था कि वह सरकारी परियोजनाओं के बजाय निजी क्षेत्र के नेतृत्व में रोजगार सृजन सहित बाजार के नेतृत्व वाले दृष्टिकोणों का समर्थन करते हैं। उनका कहना है कि उनकी योजना कंपनियों के लिए लालफीताशाही में कटौती और आभासी संपत्ति उद्योग को नियंत्रित करने की है। यूं सुक-योल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, मैं कोरिया गणराज्य के राष्ट्रपति को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। आज जब उनका कार्यकाल शुरू हो रहा है। मैं उनसे जल्द ही मिलने और भारत और दक्षिण कोरिया के संबंधों को और मजबूत और समृद्ध करने के लिए मिलकर काम करने की आशा करता हूं।

Related Articles

Back to top button