ब्रेकिंग
Chhattisgarh Road Accident Update: भीषण सड़क हादसे के बाद एनएच पर लगे जाम के हालात, मृतकों की शिनाख्... Ramanujganj Idol Makers News: पुश्तैनी कारोबार से जुड़े मूर्तिकार रंजीत और दीपांकर बोले- लागत निकलना... Bhilai Steel Plant Iron Theft Case: बीएसपी लोहा चोरी मामले में सीबीआई की आधिकारिक एंट्री, दुर्ग-भिला... Korba Murder News: जमीन के बंटवारे के विवाद में भतीजे ने की 85 साल के चाचा की हत्या, मध्य प्रदेश के ... Solid Waste Rules Raipur News: अब चार श्रेणियों में अलग करना होगा कचरा, नियम तोड़ने पर लगेगा पर्यावर... CRPF 205 Cobra Battalion Jawan: बस्तर में नक्सल ऑपरेशन में दे चुके थे सेवाएं, इलाज के दौरान हुआ निधन... Pundag OP Incharge Bravery: पुंदाग थाना प्रभारी संजीव की सूझबूझ से बची युवक की जान, टावर पर चढ़ने से... Jharkhand Road Accident News: एफसीआई गोदाम के पास भारी वाहनों के आवागमन पर रोक की मांग, रातभर मचा रह... Jharkhand Education News: हिंदी साहित्य सम्मेलन मध्यमा प्रमाणपत्र विवाद पर हाईकोर्ट का निर्णय, 8 हफ्... Palamu Road Jam News: झारखंड आंदोलनकारियों ने सड़क पर लेटकर किया प्रदर्शन, पुलिस बल मौके पर मौजूद, ज...
मध्यप्रदेश

सिंगरौली में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

सिंगरौली   सिंगरौली में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक युवक ने फेसबुक पर दोस्ती कर छत्तीसगढ़ की युवती को मुलाकात के बहाने बुलाकर अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर युवती के साथ सामुहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। छत्तीसगढ़ की रहने वाली युवती का सिंगरौली के रहने वाले राजू नाम के युवक से फेसबुक के जरिए संपर्क हुआ था। युवती की राजू से धीरे-धीरे फोन पर बातचीत होने लगी। मुलाकात के लिए युवती को राजू ने सिंगरौली में बुलाया। युवती सिंगरौली पहुंची तो युवक उसे एक सुनसान जगह पर ले गया और वहां अपने दो अन्य दोस्तों को भी बुला लिया। जिसके बाद तीनों ने मिलकर युवती के साथ गैंगरेप किया। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी वहां से युवती को छोड़कर फरार हो गए। राहगीरों ने युवती को रोते हुए देखकर पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस, युवती को थाने ले आई, जहां युवती की शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया हैं। तीनों आरोपियों को पुलिस ने बुधवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button