मध्यप्रदेश
सीएम हाउस का घेराव करने निकले युवा कांग्रेस पुलिस ने अरुण यादव, वीबी श्रीनिवास, विक्रांत भूरिया समेत कुछ नेताओं को गिरफ्तार कर लिया।

भोपाल । महंगाई, बेरोजगारी, प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड के माध्यम से होने वाली भर्ती की गड़बड़ी को लेकर मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस गुरुवार को प्रदर्शन कर रही है। बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता लिंक रोड – 1 पर व्यापमं चौराहे से CM हाउस की ओर बढ़ गए हैं। रेडक्रास अस्पताल के सामने पुलिस ने सभी को बैरिकेड लगाकर रोक लिया है। इस दौरान पुलिस की युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से बहस भी हुई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियो को रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इस दौरान पुुलिस ने अरुण यादव, वीबी श्रीनिवास, विक्रांत भूरिया समेत कुछ नेताओं को गिरफ्तार कर लिया। कांग्रेस कार्यकर्ता धरने पर बैठे, लेकिन पुलिस ने लाठियां भांजते हुए उन्हें वहां से खदेड़ दिया।






