ब्रेकिंग
Bareilly Murder News: उत्तर प्रदेश के बरेली में दिव्यांग शख्स की गला दबाकर हत्या, खेत के विवाद को ले... Jalandhar Politics News: राजविंदर कौर थियाड़ा को हटाए जाने के बाद वायरल ऑडियो से सियासी भूचाल, विधाय... Punjab Vidhan Sabha Session: पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र आज से शुरू, नशे और विकास के मुद्दों पर हंग... एशियन हॉकी चैंपियनशिप से पहले जालंधर में अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, भगत सिंह कॉलोनी में झुग्गियां ह... जालंधर में ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट सेंटर पर कामकाज ठप, पांच दिनों से बढ़ रही लोगों की परेशानी PSEB Open School Result 2026: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं ओपन स्कूल का परिण... Hisar Azad Nagar Crime News: एचएयू में गार्ड था सचिन, शादीशुदा महिला के साथ लिव-इन में रहते हुए उठाय... Rewari Sector-4 Road Construction: रेवाड़ी में घटिया सड़क निर्माण पर भड़के विधायक लक्ष्मण यादव, सीसी... Haryana Weather Update: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, गुरुग्राम में सबसे ठंडी रात— जानिए 24 अक्टूब... Gurugram Electricity and Water Crisis: तीन दिन की हड़ताल से ठप हुई बिजली आपूर्ति, पानी के लिए भी जूझ...
लाइफ स्टाइल

छात्रों का इंतजार खत्म! गुजरात बोर्ड ने जारी किया साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट, यहां करें चेक

Gujarat Board Result: गुजरात बोर्ड 12वीं क्लास की साइंस स्ट्रीम के परिणाम घोषित कर दिए हैं. विद्यार्थी बोर्ड की ऑफिशियल साइट पर जाकर रिजल्ट रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

​Gujarat Board 12th Result 2022: गुजरात बोर्ड द्वारा आयोजित 12वीं साइंस स्ट्रीम की परीक्षाओं में हिस्सा लेने वाले छात्र-छात्राओं का इंतजार अब खत्म हो गया है. बोर्ड ने 12वीं क्लास के नतीजे आधिकारिक साइट पर जारी कर दिए हैं.छात्र-छात्राएं अपने नतीजे बोर्ड की आधिकारिक साइट gseb.org पर जाकर चेक कर सकते हैं.

गुजरात बोर्ड परीक्षा 2022 (Gujarat Board Exam 2022) का आयोजन मार्च और अप्रैल 2022 में किया गया था. गुजरात बोर्ड ने 12वीं क्लास की परीक्षाओं का आयोजन 28 मार्च 2022 से लेकर 08 अप्रैल 2022 के मध्य किया था. छात्र-छात्राएं फिलहाल अपनी प्रोविजनल मार्कशीट gseb.org से डाउनलोड कर सकते हैं, जबकि बोर्ड द्वारा आधिकारिक मार्कशीट 10 दिनों के बाद जारी की जाएगी. गुजरात बिहार और मध्य प्रदेश के बाद नतीजे घोषित करने वाला तीसरा राज्य बन गया है. 2021 में 100 प्रतिशत छात्र परीक्षा में पास हुए थे. जबकि, इस वर्ष परीक्षा देने वाले 72.02% छात्रों ने इसे पास किया है.

ऐसे चेक करें रिजल्ट

चरण 1- छात्र-छात्राएं सबसे पहले गुजरात बोर्ड की आधिकारिक साइट (Official Site) gseb.org‌ पर जाएं.चरण 2- इसके बाद होम पेज पर नजर आ रहे ‘GSEB Gujarat HSC Result 2022’ के लिंक पर क्लिक करें.चरण 3- अब यहां मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी भर दें.चरण 4-  इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दें.चरण 5- अब छात्र का रिजल्ट उसकी स्क्रीन पर डिस्प्ले हो जाएगा.चरण 6- अंत में छात्र इस रिजल्ट की कॉपी को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकलवा लें.

Related Articles

Back to top button