ब्रेकिंग
Kosi Kalan Jeweler Robbery Update: पुलिस ने 7 किलो सोना और 11 लाख नकद किए बरामद, पूर्व कर्मचारी निकल... Chhattisgarh CM News: मीरा के पसरे पर अचानक पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय, सेवा संकल्प अभियान के तहत दिय... UCC Roadmap 2029: अमित शाह का बड़ा ऐलान, 2029 तक 21 राज्यों में लागू होगा UCC; जानिए पूरा प्लान OFTEC Cell Punjab Police: विदेश से 10 भगोड़ों को वापस लाने वाले OFTEC सेल के काम की सीएम मान ने की स... Gurugram Biker Accident Update: 170 की स्पीड का दावा निकला झूठा, कैमरे के वीडियो से सामने आई सचई, दौ... Delhi Airport Security Lapse: अमृतसर से म्यूनिख भागे तीन इतालवी नागरिक, गृह सचिव गोविंद मोहन करेंगे ... Brijendra Singh vs Devender Chatar Bhuj Attri: 32 वोटों से हार के खिलाफ चुनाव याचिका पर हाईकोर्ट में... Siwani Ganesh Mahotsav: सिवानी के संजीवनी आश्रम में 15वें गणेश महोत्सव का भव्य शुभारंभ, 10 करोड़ की ... Haryana Politics News: दीपेंद्र हुड्डा ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना, बोले- 'महंगाई से जनता त्रस्त ... Birender Singh on Haryana Youth Jobs: हरियाणा में बेरोजगारी और शिक्षा के गिरते स्तर पर बरसे बीरेंद्र...
व्यापार

कल बाजार में निवेश का है प्लान तो मिल रहा खास मौका, सिर्फ 13,650 लगाकर कमा सकते हैं मुनाफा!

Paradeep Phosphates IPO: आप भी आईपीओ (IPO News) में पैसा लगाने से चूक गए हैं तो नॉन-यूरिया खाद बनाने वाली कंपनी पारादीप फॉस्फेट्स (Paradeep Phosphates) आपके लिए कमाई का मौका लेकर आ रही है.

Paradeep Phosphates IPO: अगर आपका कल शेयर मार्केट में पैसा लगाने का प्लान है या फिर आप भी आईपीओ (IPO News) में पैसा लगाने से चूक गए हैं तो नॉन-यूरिया खाद बनाने वाली कंपनी पारादीप फॉस्फेट्स (Paradeep Phosphates) आपके लिए कमाई का मौका लेकर आ रही है. कंपनी का आईपीओ 17 मई यानी कल सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन हो जाएगा. इस आईपीओ के जरिए कंपनी 1502 करोड़ रुपये जुटाने का प्लान बना रही है.

1004 करोड़ के जारी होंगे नए शेयर्सआपको बता दें इस इश्यू के तहत 1004 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी होंगे और शेष शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) विंडो के तहत जारी होंगे. यह देश की दूसरी सबसे बड़ी नॉन-यूरिया और डीएपी बनाने वाली कंपनी है. कंपनी अपने प्रोडक्ट की बिक्री मार्केट में जय किसान-नवरत्न और नवरत्न के ब्रांड नाम से करती है.

आइए चेक कर लें आईपीओ की डिटेल्स-

पारादीप फॉस्फेट्स आईपीओ (Paradeep Phosphates Ltd) कब होगा ओपन – 17 मई 2022कब होगा बंद – 19 मई 2022प्राइस बैंड – 39 – 42 रुपये प्रति शेयरमिनिमम निवेश – 13,650 रुपयेलॉट साइज – 350 शेयर्सइश्यू साइज – 1501 करोड़कौन होंगे कंपनी के लीड मैनेजर्स?आपको बता दें कंपनी के लीड मैनेजर्स की लिस्ट में एक्सिस कैपिटल (Axis Capital), आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, जेएम फाइनेंशियल कंसल्टेंट्स प्राइवेट और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स हैं और रजिस्ट्रार लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट के नाम शामिल हैं.

कब हो सकता है अलॉटमेंट और लिस्टिंग?ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी के शेयर्स का अलॉटमें 24 मई को हो सकता है. वहीं, 27 मई को बाजार में लिस्टिंग की उम्मीद की जा रही है.

कहां होगा फंड का इस्तेमाल?आपको बता दें कंपनी इन पैसों के जरिए गोवा फैसिलिटी के अधिग्रहण के कुछ हिस्से को फाइनेंस करेगी. इसके साथ ही कर्ज को चुकाने और कॉरपोरेट काम को निपटाने में पैसों का इस्तेमाल किया जाएगा.

Related Articles

Back to top button