ब्रेकिंग
Gariaband Crime News: गरियाबंद में गांजा तस्करी का अनोखा मामला, मां-बेटे को 18 किलो गांजे के साथ पुल... Thane District News: आदिवासी आश्रम स्कूल के छात्र की मौत पर आक्रोश, परिजनों और संगठनों ने किया प्रदर... Durg Police Action: ठाणे के अपार्टमेंट में चल रहा था रेड्डी अन्ना और फेयरप्ले ऐप का खेल, छत्तीसगढ़ प... Balrampur Development News: डिप्टी सीएम अरुण साव ने 157 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भ... Balrampur News: विजयनगर स्कूल में मधुमक्खियों के हमले से घायल 12 बच्चों के लिए 3 लाख रुपये की सहायता... Magarlod Police Action: मेघा गांव में पेट्रोल पंप और बाइक फूंकने वाला आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में हुआ... Dhamtari Extortion Case: नहरनाका चौक पर वाहनों को रोककर पैसे लेने का मामला, खनिज अधिकारी ने दिए जांच... Bilaspur Crime News: गरबा ड्रेस पहनकर सिगरेट पीने और पिस्तौल दिखाने वाली युवतियों समेत 9 आरोपी गिरफ्... Women T20 Series Raipur: रायपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच, जानिए टिकट दरें, श्रेणियां और प... Mahasamund Crime News: ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.80 करोड़ का गांजा जब्...
छत्तीसगढ़

कारोबारी को लहूलुहान कर लूटे 50 लाख, वारदात के बाद ‘धूम 3’ की तरह भागे लुटेरे, मौका-ए-वारदात पर SSP और टीम

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है. देवपुरी इलाके में कारोबारी से लूट की वारदात हुई है. अज्ञात लुटेरों ने होलसेल कारोबारी से मारपीट कर लाखों रुपए लूटकर फरार हो गए हैं. करीबन 50 लाख रुपए की रकम की लूट होने की सूचना है. माना थाना क्षेत्र का मामला है. एसएसपी प्रशांत अग्रवाल और उनकी पूरी टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. लुटेरों की तलाश जारी है.

बता दें कि आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद फिल्मी स्टाइल में बाइक से तेज रफ्तार से भाग रहे हैं. जिसका LIVE VIDEO सामने आया है. CCTV फुटेज सामने आया है.

जानकारी के मुताबिक 3 बाइक पर 9 अज्ञात लुटेरे सवार थे. कारोबारी को जाता देख रोककर लात, घूंसे और डंडे से सिर पर हमला कर पैसों से भरा बैग लेकर फरार हो गए. कारोबारी के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं, जिसे एमएमआई अस्पताल में भर्ती किया गया है.

कारोबारी नरेंद्र खेतपाल टैगोर नगर निवासी के साथ लूटपाट की वारदात हुई है. घायल कारोबारी अनाज का कारोबार करता है. कारोबारी डूमरतराई स्थित अपनी दुकान से दो पहिया वाहन जुपिटर में नगद रकम लेकर घर लौट रहा था.

इस दौरान मिंटू स्कूल के पास अज्ञात लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया है. कारोबारी ने वारदात के बाद सबसे पहले अपने लड़के कृष्ण खेतपाल को लहूलुहान हालत में वारदात की जानकारी दी.

Related Articles

Back to top button