ब्रेकिंग
सनातनी विनोद कुमार बिंदल के सान्निध्य में रामलीला का समापन, दशहरा पर रावण दहन और श्रीराम के राज्याभि... US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के...
देश

श्रीराम सेना का दावा- कर्नाटक में 500 अवैध चर्च

बेंगलुरु. श्री राम सेना संगठन के प्रमुख प्रमोद मुतालिक ने कहा कि हमारे सभी कार्यकर्ता अवैध चर्चों की पहचान करते हुए एक सूची तैयार कर रहे हैं. कुछ घरों को केवल एक क्रॉस लगाकर उसे चर्च में बदल देते हैं और फिर उसका इस्तेमाल धार्मिक कार्यों में करते हैं. श्री राम सेना प्रमुख प्रमोद मुतालिक के अनुमान के अनुसार, राज्य में ऐसे 500 से अधिक चर्च हैं. हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक वहीं एक और दक्षिणपंथी संगठन नरेंद्र मोदी विचार मंच ने कर्नाटक में मौजूद मस्जिदों के सर्वे करने की मांग की है. क्योंकि वो इस बात को लेकर स्पष्ट हैं कि मस्जिदों में हिंदू स्मारक मौजूद हैं.कर्नाटक में इन दिनों हिंदू संगठन श्री राम सेना खूब चर्चा में है. इसी कड़ी में उन्होंने ऐलान किया है कि उनका संगठन कथित तौर पर दक्षिणी राज्य में “अवैध” चर्च और मस्जिदों की एक लिस्ट तैयार कर रहा है.

संगठन का कहना है कि जब कालाबुरागी में सड़क का काम किया जा रहा था, तो उन्हें हिंदू स्मारक और मूर्तियां मिली थीं. सभी प्राचीन मस्जिदें जहां नमाज अदा की जाती है, वह 400 से 500 साल हिंदू मंदिरों को तोड़कर बनाई गई थी. एचटी की रिपोर्ट के मुताबिक संगठन ने पहले राज्य सरकार से मांड्या जिले के श्रीरंगपटना में मस्जिद-ए-अला का सर्वेक्षण कराने की मांग की थी. संगठन का मानना ​​है कि यह एक हनुमान मंदिर था.

Related Articles

Back to top button