ब्रेकिंग
Dadasaheb Phalke Award History: जानिए कब हुई थी शुरुआत और किसे मिला था पहला सम्मान, पढ़ें पूरी सूची ... Malaysia Visa Free Rules 2026: टूरिस्ट वीजा पर नौकरी की तलाश में जाने वाले हो जाएं सावधान, जानिए क्य... Petrol Pump UPI Controversy: क्या वाकई 5 रुपये के चार्ज से हो रहा है भारी नुकसान? जानिए डीलर्स की मा... Government Rules on Tempered Glass: 1 अप्रैल 2027 से बदलेंगे स्क्रीन प्रोटेक्टर के नियम, जानिए क्या ... Khandit Ganpati Murti Niyam: खंडित हो जाए बप्पा की मूर्ति तो क्या पूजा जारी रखनी चाहिए? जानें क्या क... Why Do Airplanes Have Ashtrays: विमान के बाथरूम में ऐशट्रे होने का क्या है रहस्य? पढ़ें सुरक्षा से ज... Madhya Pradesh Police News: वर्दी में लोकप्रियता और कमाई पर लगा 'ब्रेक'; MP पुलिस मुख्यालय ने जारी क... Chhindwara News: छत्तीसगढ़ से 500 किमी चलकर छिंदवाड़ा पहुंचा जंगली हाथी; 2 लोगों को किया घायल, फसलें... Bhopal News: 'अरे तेरे बाप का कार्यक्रम है...' सज्जन सिंह वर्मा की टिप्पणी पर IPS एसोसिएशन नाराज; जन... Ganesh Utsav Ujjain: बड़नगर में 21 लाख की करेंसी से हुआ भगवान गणेश का श्रृंगार! 6 CCTV और 24 घंटे पह...
उत्तरप्रदेश

यूपी सरकार का बड़ा फैसला! घर के एक सदस्य को देगी रोजगार, जान लीजिए प्लान

Family Card UP: यूपी की जनता को राज्य की योगी सरकार (Yogi Government) बड़ा तोहफा देने की तैयारी में है. राज्य सरकार चुनाव में किए वादे को पूरा करने के लिए अब प्रदेश भर के लोगों के सामाजिक और आर्थिक स्थिति की स्थिति के सटीक आंकलन के लिए परिवार कार्ड बनाने पर विचार कर रही है. इसके लिए उच्च स्तर पर एक समिति बना कर योजना बनाई जाएगी.

परिवार के एक सदस्य को मिलेगा रोजगार

परिवार कार्ड आधार से लिंक होगा और इसके आधार पर परिवार के कम से कम सदस्य को रोजगार दिया जाएगा. अभी राज्य में राशन कार्ड के आधार पर परिवार की सूचनाएं उपलब्ध हैं. सरकार मिशन रोजगार के तहत अलग-अलग योजनाओं और रिक्त पदों पर भर्ती करके इसे पूरा करने में जुटी हुई है. लेकिन इस पूरे प्लान के लिए सरकार के पास राज्य के परिवारों की विस्तृत जानकारी जरूरी है.

सरकार कर रही तैयारी

योगी सरकार इस वादे को पूरा करने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रही है. सरकार सभी परिवारों का कार्ड बनाएगी ताकि इसके माध्यम से परिवार और उसके सदस्य इंगित किए जा सकें. इस कार्ड में परिवार के बारे में सभी जानकारियां दर्ज होंगी. परिवार में कितने सदस्य हैं, उनकी शिक्षा क्या है, उनकी उम्र क्या है, कौन-कौन नौकरी करता है या रोजगार से जुड़ा हुआ है, यह सभी जानकारियां इस कार्ड में दर्ज होंगी.

परिवार कार्ड को आधार से लिंक करने पर सरकार के पास उस परिवार से संबंधित सटीक जानकारी होगी कि किन परिवारों में एक भी व्यक्ति रोजगार से नहीं जुड़ा हुआ है. इसके अलावा, परिवार की सामाजिक स्थिति की भी जानकारी मिलेगी. और फिर इसी आधार पर राज्य सरकार अपनी विभिन्न रोजगार योजना से जोड़कर रोजगार उपलब्ध कराएगी.

Related Articles

Back to top button