ब्रेकिंग
NEET विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश: NTA को बनाएं स्थायी व मजबूत संस्थान, AI और ब्लॉकचेन तकन... कांग्रेस मुख्यालय में CWC की अहम बैठक: खरगे बोले—12 वर्षों में युवाओं का भविष्य तबाह, PM मोदी दें जव... जयपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग: सूरत से आ रहे यात्री की बिगड़ी तबीयत, अस... राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी: राज्य निर्वाचन आयुक्त ने घोषित किया कार्यक्रम, आचार स... अंकिता भंडारी हत्याकांड: कोर्ट ने फिर खारिज की आरोपियों की जमानत, धामी सरकार की मजबूत पैरवी से दोषिय... पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश से काशी में उफान पर गंगा, चेतावनी बिंदु के करीब पहुंचा जलस्तर मुंबई की सड़कों पर मराठी भाषा को लेकर सरकार का सख्त रुख, तैयार हुआ एक्शन प्लान महाराष्ट्र में 28 अगस्त से लागू होगा धर्म स्वतंत्रता कानून 2026: जबरन धर्मांतरण पर 7 साल जेल, बच्चे ... अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर धीरेंद्र शास्त्री का फूटा गुस्सा, बताया सबसे बड़ा कलंक श्रीनगर में सीएम उमर अब्दुल्ला से मिले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर: पर्यटन और बागवानी में साझेदारी बढ...
व्यापार

फ्री राशन पर सरकार ने जारी क‍िए न‍ियम, तुरंत सरेंडर करें अपना कार्ड वरना होगी वसूली

Ration Card Rules: उत्‍तर प्रदेश की योगी सरकार अपात्र पर‍िवारों के फ्री राशन योजना का लाभ उठाने पर काफी सख्‍त नजर आ रही है. सरकार की तरफ से न‍िर्देश जारी क‍िए गए हैं क‍ि अपात्र पर‍िवारों ने यद‍ि राशन कार्ड सरेंडर नहीं क‍िया तो उनसे वसूली करने के साथ ही कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है.

Ration Card Rules: अगर आपके पास भी राशन कार्ड है और आप सरकार की फ्री राशन योजना (Free Ration Yojana) का फयदा उठा रहे हैं तो यह खबर आपके ल‍िए है. जी हां, उत्‍तर प्रदेश की योगी सरकार अपात्र राशन कार्ड धारकों (Ineligible Ration Card Holders) पर सख्‍ती कर रही है. यूपी सरकार (Uttar Pradesh Govt.) की तरफ से ऐसे राशन कार्ड धारकों के कार्ड निरस्त किए जा रहे हैं. सरकार अपात्र राशन कार्डधारकों पर बड़े एक्शन के मूड में है.

जरूरतमंद का राशन बंद नहीं होना चाहिए

सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ की तरफ से अधिकारियों को निर्देश दिया गया है क‍ि किसी भी जरूरतमंद का राशन बंद नहीं होना चाहिए. ऐसी क‍िसी भी प्रकार की श‍िकायत म‍िलने पर अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है. सीएम योगी की तरफ से द‍िए गए आदेश के बाद जिला प्रशासन की तरफ से इस बारे में हर गांव और मोहल्‍ले में मुनादी के जर‍िये जानकारी दी जा रही है.

वसूली के साथ हो सकती है कानूनी कार्रवाई

सरकार का कहना है क‍ि अपात्र लोगों के ‘मुफ्त राशन योजना’ का लाभ लेने से गरीब पर‍िवार सरकार की योजना से वंच‍ित रह जा रहे हैं. अपात्र राशन कार्डधारकों को सरकार की तरफ से चेतावनी दी गई है कि यद‍ि क‍िसी अपात्र के पास राशन कार्ड है तो उसे तुरंत सरेंडर कर दें. ऐसा नहीं करने वालों से राशन की वसूली के साथ उनके ख‍िलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है

जरूरतमंद का कार्ड निरस्त हुआ तो अध‍िकारी जिम्मेदार

राशन कार्ड पर निर्देश जारी करते हुए योगी आद‍ित्‍यनाथ ने संबंध‍ित अधिकारियों से कहा कि सभी जिलों में कम से कम तीन लेवल की जांच की जाए. सही तरीके से जांच के बाद ही अपात्रों के राशन कार्ड निरस्त किए जाएं. किसी भी जरूरतमंद का राशन कार्ड निरस्त होने पर अध‍िकारी जिम्मेदार होंगे.

ऐसे लोगों के न‍िरस्‍त होंगे राशन कार्ड

– परिवार का कोई भी सदस्‍य इनकम टैक्स देता है.– परिवार में चार पहिया वाहन कार या ट्रैक्टर कुछ भी है.– खेती के लिए प्रयोग में लाया जाने वाला हार्वेस्टर हो.– घर में AC या 5 किलोवाट का जनरेटर सेट हो.– परिवार के क‍िसी भी सदस्‍य के नाम 5 एकड़ से ज्‍यादा खेती योग्‍य भूमि हो.– परिवार में एक से अधिक शस्त्र लाइसेंस.– सरकारी लाभ जैसे पेशनभोगी.– शहरी या ग्रामीण क्षेत्र में 100 वर्ग मी. में पक्का मकान नहीं बना होना चाहिए.– ऐसी फैम‍िली जिनके किसी सदस्य के स्वामित्व में अकेले या अन्य सदस्य के साथ 80 वर्ग मीटर या उससे अधिक कार्पेट एरिया का कमर्श‍ियल प्‍लेस हो.– शहरी क्षेत्र के परिवार की आया 3 लाख और ग्रामीण क्षेत्र में पर‍िवार की आया 2 लाख सालाना से अध‍िक हो

Related Articles

Back to top button