ब्रेकिंग
पंचकूला के स्कूल में बच्ची से मारपीट मामला— जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने 8 वर्षीय आरोपी बच्चे को दी जमान... करनाल में अमित शाह का बड़ा ऐलान, सरकार एसआईआर पर संसद का विशेष सत्र बुलाने को तैयार— राहुल गांधी पर ... करनाल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पदयात्रा, राहुल गांधी की डिबेट चुनौती पर किया जोरदार पलटवा... हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल, सरकार ने 5 HCS अधिकारियों के किए तबादले— देखिए किसे क्या जिम्मेदारी मि... हांसी सीआईए-1 के पांच पुलिसकर्मी निलंबित, ओडिशा में मुख्य सप्लायर की आत्महत्या के मामले में एसपी ने ... हरियाणा के अंबाला छावनी में 1857 के स्वतंत्रता सेनानियों की याद में बना भव्य शहीदी स्मारक देश को समर... कोल्हापुर गोकुल डेयरी चुनाव विवाद पर राहुल गांधी का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले— 'दूध उत्पादकों के वोट... बेंगलुरु में ऑनलाइन शॉपिंग का रिफंड मांगना महिला को पड़ा भारी, कस्टमर केयर के चक्कर में गंवाए 1 लाख ... लखनऊ में सपा दफ्तर के बाहर लगे धीरेंद्र शास्त्री के विरोध में पोस्टर, '27 में कृष्ण आएंगे' का संदेश सतना में नाबालिग हत्या के आरोपी का जेल से छूटने पर भव्य स्वागत, बोलेरो के बोनट पर बैठकर सिगरेट के छल...
व्यापार

पेट्रोल-डीजल के बाद क्या CNG के भी घटेंगे दाम? सियाम की मांग पर विचार कर सकती है भारत सरकार

SIAM Seeks Reduction In CNG Prices: वाहन कंपनियों के संगठन सियाम ने सरकार के पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क घटाने के फैसले का स्वागत करते हुए सीएनजी की कीमतों में कटौती का अनुरोध किया है.

SIAM On CNG Prices: केंद्र सरकार ने उत्पाद शुल्क में बड़ी कटौती करते हुए पेट्रोल-डीजल के दामों में कमी की और जनता को बड़ी राहत दी. अब उम्मीद की जा रही है कि सरकार जल्द ही सीएनजी की कीमतें भी घटा दे. दरअसल, वाहन कंपनियों के संगठन सियाम ने सरकार इसकी मांग की है. विशेषज्ञ कहते हैं कि सरकार इस मांग पर विचार कर सकती है.

रविवार को सियाम ने सीएनजी की कीमतों में कटौती करने और इस्पात एवं प्लास्टिक उत्पादों के कुछ कच्चे माल पर आयात शुल्क घटाने का सरकार से अनुरोध किया है. ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को टैग करते हुए संगठन ने लिखा है कि वाहन उद्योग पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क घटाने के फैसले का स्वागत करता है.

सरकार कर सकती है विचार

इस फैसले से महंगाई पैदा करने वाले दबावों में नरमी आएगी और देश की आम जनता को राहत मिलेगी. इस संबंध में जारी रिपोर्ट में उम्मीद जताई गई है कि इस मांग पर सरकार विचार कर सकती है और आने वाले दिनों में CNG के दाम में भी कटौती देखने को मिल सकती है.

2 महीने के भीतर 13 बार बढ़े दाम

एक ओर देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में स्थिरता बनी हुई थी और अब इनके दाम कम कर दिए गए. तो वहीं दूसरी ओर सीएनजी की कीमतों में बढ़त का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. बीते दो महीने के भीतर सीएनजी की कीमतों में 13 बार बढ़त की गई है. इसके बाद दिल्ली में सीएनजी का दाम बढ़कर 75.61 रुपये हो गया है. यहां बता दें कि सीएनजी का दाम सात मार्च के बाद से अब तक प्रति किलो पर 19.60 रुपये बढ़ गया है.

सालभर में 32 रुपये महंगी सीएनजी

पहले पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार बढ़ोतरी की मार जनता ने झेली, तो इन दोनों में महीने भर से ज्यादा समय से स्थिरता के बीच सीएनजी की कीमतों ने बड़ा झटका दिया है. आंकड़ों से पता चलता है कि बीते एक साल में सीएनजी की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी की गई है. एक साल में इसके दाम 60 फीसदी या 32.21 रुपये प्रति किलोग्राम तक बढ़े हैं. आईजीएल के प्रबंध निदेशक संजय कुमार ने कहा कि प्राकृतिक गैस की अंतरराष्ट्रीय कीमतों के कारण निकट भविष्य में कीमतों में तेजी रहने की संभावना है. जनवरी 2022 से लगभग हर हफ्ते सीएनजी में लगभग 50 पैसे प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई.

Related Articles

Back to top button