ब्रेकिंग
Jamaica Reparations UK King Charles: जमैका ने ब्रिटेन के सामने रखी गुलामी के मुआवजे की मांग, जानिए क... Tarang Shakti and Submarine Deal: भारत-जर्मनी रक्षा सहयोग को मिलेगी नई रफ्तार, तरंग शक्ति एक्सरसाइज ... Canada Deportation Bishnoi Gang: कनाडा ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ बढ़ाई सख्ती, छात्र बनकर गए भा... Bank Strike September 2026 Update: देशव्यापी बैंक हड़ताल से पहले राहत, 27 सितंबर यानी रविवार को खुले... ICRA Report On OMCs: सरकारी तेल कंपनियों को रोज ₹530 करोड़ का नुकसान; इक्रा की रिपोर्ट में बड़ा खुला... Angiography vs Angioplasty: एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी में क्या है अंतर? कार्डियोलॉजिस्ट से समझे... Bhopal News: 50 टन कचरा और कैडमियम-सीसा जैसी धातुएं; गणेश उत्सव के बाद भोपाल के झीलों पर बढ़ा पर्याव... MP High Court On POCSO Act: 'लंबित हैं 14,531 मामले'; मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने पॉक्सो केसों में बढ़ोत... Ujjain Bairwa Samaj Dol Samaroh: 24 अखाड़े, 16 झांकियां और रासलीला; उज्जैन में बैरवा समाज ने भव्यता ... Shahdol Elephant Threat: बाणसागर के 25 हाथियों के आतंक से ग्रामीणों को बचाएगी DFO तरुणा वर्मा की नई ...
खेल

आसान जीत के साथ दूसरे दौर में पहुंचे दानिल मेदवेदेव

विश्व नंबर दो खिलाड़ी दानिल मेदवेदेव ने फ्रेंच ओपन में आसान जीत के साथ शुरुआत की। दूसरी वरीयता प्राप्त रूस के खिलाड़ी ने अर्जेंटीना के फैसुंडो बैगनीस को तीन सेटों में 6-2, 6-2, 6-2 से मात दी। यूएस ओपन चैंपियन मेदवेदेव ने 103वीं रैंक पर काबिज बैगनिस पर आसान जीत दर्ज करते हुए रोलैंड गैरोस के दूसरे दौर में जगह बनाई। 26 वर्षीय मेदवेदेव पिछले साल फ्रेंच ओपन पहले दौर में लगातार चार हार के बाद क्वार्टर फाइनलिस्ट थे। लगभग दो माह पहले हर्निया की सर्जरी कराने के बाद रूसी ने अपनी पहली जीत हासिल की।

मैच के पहले सेट में मेदवेदेव ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए लगातार 9 गेम जीता। इसके बाद दूसरे सेट में 4-0 से बढ़त बना ली। 32 साल के बैगनिस ने शुरुआती गेम में सर्विस का जवाब दिया, लेकिन रूसी खिलाड़ी के आगे टिक नहीं पाए। तीसरे सेट में 2-2 से बराबरी का गेम चला, लेकिन 26 वर्षीय मेदवेदेव ने अपनी सर्विस से बैगनिस को जूझने के लिए मजबूर कर दिया और 1 घंटे 38 मिनट में जीत हासिल की।

Related Articles

Back to top button