Breaking
दोनों हाथ नहीं फिर भी आसमां छूने का इरादा... पैरों से लिखकर 10वीं में पाया पहला स्थान...द्रोपती के ह... कांग्रेस के शहजादे मोदी के आंसू में अपनी खुशी देखते हैं…PM का राहुल पर निशाना इमरती देवी पर विवादित बयान देकर बुरे फंसे जीतू पटवारी, भाजपा कार्यकर्ताओं ने काफिला रोककर दिखाए काले... उज्जैन के डिप्टी कलेक्टर को बड़वानी पुलिस ने भोपाल से किया गिरफ्तार ,भेजा जेल ,जानिए क्या है पूरा मा... पन्ना टाइगर रिजर्व से आई Good News... ‘कृष्णकली’ और ‘मोहन कली’ ने जन्मे बच्चे नमक की एक थैली के जरिए हत्यारों तक पहुंची पुलिस...माता पिता ही निकले बेटे के कातिल... शहडोल में दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, दो लोगों की मौत, महिला गंभीर घायल... ट्रक और ओमनी वैन में हुई जोरदार भिड़ंत , शादी में शामिल होने जा रहे दो दोस्तों की दर्दनाक मौत ,7 लोग... गुजरात कांग्रेस के पूर्व विधायक के बिगड़े बोल, महात्मा गांधी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, BJP ने बोला हम... गांव में हुई महापंचायत, 8 लोगों का बाहर निकाला… आखिर क्यों लिया इतना बड़ा फैसला?

होलाष्टक विशेष : होलीका दहन से 8 दिन पहले शुरू हो जाता है होलाष्टक, इन दिनों में किए गए दान से जीवन के कष्टों से मिलती है मुक्ति …

रायपुर. फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी से लेकर पूर्णिमा तिथि तक होलाष्टक माना जाता है. होलाष्टक होली दहन से पहले के 8 दिनों को कहा जाता है. इस बार 10 मार्च 2022 से होलाष्टक यानि 9 मार्च की मध्यरात्रि 02 बजकर 58 बजे से लग जाएगी, जो कि 17 मार्च 2022 तक होलाष्टक रहेगा. इस वर्ष होलिका दहन 17 मार्च को किया जाएगा और इसके बाद अगले दिन रंगों वाली होली खेली जाएगी.

होलाष्टक में पूजा-पाठ करने और भगवान का स्मरण भजन करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है. मान्यता है कि होलाष्टक में कुछ विशेष उपाय करने से कई प्रकार के लाभ प्राप्त किए जा सकते हैं. होलाष्टक के दौरान श्रीसूक्त व मंगल ऋण मोचन स्त्रोत का पाठ करना चाहिए, जिससे आर्थिक संकट समाप्त होकर कर्ज मुक्ति मिलती है. इस दौरान भगवान नृसिंह और हनुमानजी की पूजा का भी महत्व है.

होलाष्टक के प्रारंभ होने वाले दिन एक स्थान पर दो डंडे स्थापित किए जाते हैं. जिनमें से एक डंडा होलिका का प्रतीक तो दूसरा डंडा प्रहलाद का प्रतीक माना जाता है. इसके बाद इन डंडों को गंगाजल से शुद्ध करके के बाद इन डंडों के इर्द-गिर्द गोबर के उपले, लकड़ियां, घास और जलाने वाली अन्य चीजें इकट्ठा की जाती है और इन्हें धीरे-धीरे बड़ा किया जाता है. अंत में होलिका दहन वाले दिन इसे जला दिया जाता है. होलाष्टक के मध्य दिनों में 16 संस्कारों में से किसी भी संस्कार को नहीं किया जाता है. यहां तक की अंतिम संस्कार करने से पूर्व भी शांति कार्य किये जाते हैं. इन दिनों में 16 संस्कारों पर रोक होने का कारण इस अवधि को शुभ नहीं माना जाता है.

दान करना है श्रेष्ठ-

होलाष्टकों को व्रत, पूजन और हवन की दृष्टि से अच्छा समय माना गया है. इन दिनों में किए गए दान से जीवन के कष्टों से मुक्ति मिलती है. होलाष्टक में महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से हर तरह के रोग से छुटकारा मिलता है और सेहत अच्छी रहती है.

दोनों हाथ नहीं फिर भी आसमां छूने का इरादा… पैरों से लिखकर 10वीं में पाया पहला स्थान…द्रोपती के हौसले ने तोड़े कई रिकॉर्ड     |     कांग्रेस के शहजादे मोदी के आंसू में अपनी खुशी देखते हैं…PM का राहुल पर निशाना     |     इमरती देवी पर विवादित बयान देकर बुरे फंसे जीतू पटवारी, भाजपा कार्यकर्ताओं ने काफिला रोककर दिखाए काले झंडे…     |     उज्जैन के डिप्टी कलेक्टर को बड़वानी पुलिस ने भोपाल से किया गिरफ्तार ,भेजा जेल ,जानिए क्या है पूरा मामला…     |     पन्ना टाइगर रिजर्व से आई Good News… ‘कृष्णकली’ और ‘मोहन कली’ ने जन्मे बच्चे     |     नमक की एक थैली के जरिए हत्यारों तक पहुंची पुलिस…माता पिता ही निकले बेटे के कातिल…     |     शहडोल में दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, दो लोगों की मौत, महिला गंभीर घायल…     |     ट्रक और ओमनी वैन में हुई जोरदार भिड़ंत , शादी में शामिल होने जा रहे दो दोस्तों की दर्दनाक मौत ,7 लोग घायल…     |     गुजरात कांग्रेस के पूर्व विधायक के बिगड़े बोल, महात्मा गांधी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, BJP ने बोला हमला     |     गांव में हुई महापंचायत, 8 लोगों का बाहर निकाला… आखिर क्यों लिया इतना बड़ा फैसला?     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें