ब्रेकिंग
Jharkhand Health Department: रिम्स में मेडिकल एडमिशन में अनियमितता; स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर C... Car Fire Incident NH-33: हजारीबाग से रांची जा रही कार में अचानक लगी आग; परिवार के चार सदस्य सुरक्षित Jharkhand Health News: अवैध नर्सिंग होम और अल्ट्रासाउंड सेंटर्स पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का ... Garhwa Monsoon Update: गढ़वा में अब तक 'जीरो' बारिश; खेती के लक्ष्य को लेकर कृषि विभाग चिंता में Jharkhand Politics: राज्यसभा चुनाव के बाद बढ़ा राजनीतिक पारा; भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आमने-सामने भाजप... Jharkhand News: मुहर्रम जुलूस को लेकर प्रशासन सख्त; डीजे पर प्रतिबंध, ड्रोन से निगरानी और CRPF की तै... Jharkhand Jobs News: स्वास्थ्य विभाग में बड़ी नियुक्तियां; 56 फूड सेफ्टी ऑफिसर और 151 विशेषज्ञ डॉक्टर... Sports Promotion Ranchi: रांची रेल मंडल शुरू करेगा चेस, फुटबॉल और वॉलीबॉल अकादमी; नि:शुल्क प्रशिक्षण... Jamtara School Raid: स्कूल के बरामदे में बैठकर ग्राहकों को लूट रहे थे साइबर अपराधी, पुलिस ने रंगे हा... Bhilai News: स्मार्ट मीटर के खिलाफ भड़के लोग; बिजली कार्यालय में मीटर फेंककर किया जोरदार प्रदर्शन
देश

मोदी देश के पहले CM थे जिन्होंने पंचायत का भी चुनाव नहीं लड़ा और वो मुख्यमंत्री बने: शाह

वाराणसी: वाराणसी में रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि मोदी देश के पहले मुख्यमंत्री थे जिन्होंने एक पंचायत का भी चुनाव नहीं लड़ा था और वो मुख्यमंत्री बने। शाह ने लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत के लिए सभी कार्यकर्ताओं को प्रणाम एव धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि काशी की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भरोसा कायम रखा।शाह ने कहा कि काशी के लिए तय हुआ था कि भाजपा के प्रत्याशी नरेन्द्र मोदी होंगे। मोदी के नामांकन के पहले काशी दर्शन, रोड शो और गंगा आरती का कार्यक्रम था। रोड शो में जो प्रचंड जनसमर्थन दिखा तो, तभी तय हो गया था कि चुनाव परिणाम क्या आने वाला है। मोदी जब मुख्यमंत्री बने तो सबने कहा कि मोदी जी को अनुभव नहीं है इसे मोदी ने स्वीकारा भी, लेकिन जब तीन बार लगातार मुख्यमंत्री बने रहे तो दुनिया ने भी स्वीकारा कि सबसे सफल मुख्यमंत्री मोदी हैं।उन्होंने कहा कि आप देखिए कि 2014 से पहले की काशी और आज की काशी में कितना अंतर आया है। देश के इतिहास में शायद ही कोई चुनाव ऐसा हुआ होगा, जिसमें कोई प्रत्याशी अपने नामांकन के बाद वहां की जनता पर भरोसा करके वापस आ गया होगा। आपने मोदी का ये भरोसा कायम रखा। आप सभी बहुत भाग्यशाली हैं कि मोदी जैसा जनप्रतिनिधि काशी के कार्यकर्ताओं को मिला है। मोदी मणिनगर विधानसभा क्षेत्र से पहली बार विधायक बने थे और फिर मुख्यमंत्री बने। जब उन्होंने ये पद छोड़ा तब मणिनगर देश का सबसे विकसित विधानसभा क्षेत्र था।

मोदी के पिछले 5 साल के कार्यकाल में गंगा के घाट देखिए, एयरपोर्ट से काशी की रोड को देखिए, बिजली के तारों को जमीन के भीतर डालने का काम देखिए, सीवर योजना को देखिए, हर योजना में डिटेल प्लानिंग से काम किया गया है। आज आप योगी सरकार के विकास के आंकड़े देख लें और भाजपा का संकल्प पत्र उठाकर देख लें। संकल्प पत्र में जो भी वादे भाजपा ने किए थे उसे एक एक करके पूरा किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button