Breaking
जिस हिंदू आस्था को मुगल नहीं तोड़ पाए, उसे कांग्रेस तोड़ना चाहती है… खरगे को PM मोदी का जवाब हाई कोर्ट ने उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती में अनियमितता पर मांगा जवाब 19 हजार घरों में देना है सोलर रूफ टाप, 12 हजार चिन्हित, पढ़ें क्‍या है योजना लिटिल वल्र्ड और सत्यप्रकाश स्कूल की शिकायत पर सात मई को सुनवाई विद्यार्थी अब प्रशिक्षक की भूमिका में, स्कूलों में तैयार करेंगे नई पौध भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग में कार के शोरूम में अचानक भड़की आग उल्टी दस्त से पीड़ित एक और महिला ने तोड़ा दम, बेकाबू हुआ डायरिया मप्र के सीएम डॉ मोहन यादव ने शिप्रा में लगाई डुबकी, कांग्रेस प्रत्याशी ने कही थी नदी में गंदगी की बा... गांव की सुख - शांति के लिए कांटों की शय्या पर लेटते हैं भगत, शरीर में पिरोते हैं नाड़ा साइबर ठगों के हौसले बुलंद, NEFT और ऑनलाइन पेमेंट के नाम पर उड़ाए लाखों रुपये के जेवर

सिगरेट का धुआं उड़ा था तो गुंडागर्दी पर उतरी थी लड़की वीडियो बना तो बच गया फरियाद छेड़छाड़ का लगा रही थी आरोप आदतन अपराधी लड़कियों पर प्रकरण दर्ज

सिगरेट का धुआं उड़ा था तो गुंडागर्दी पर उतरी थी लड़की वीडियो बना तो बच गया फरियाद छेड़छाड़ का लगा रही थी आरोप आदतन अपराधी लड़कियों पर प्रकरण दर्ज

वुमन्स डे पर तीन सहेलियां अपने दोस्त के साथ चाय पीने गईं तो सिगरेट का धुंआ देखकर युवक पर चाकू निकाल दिया। विवाद बढ़ा तो एक ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। बाद में अपने दो अन्य साथियों से भी युवक की पिटाई करा दी। युवक थाने पर पहुंचता इसके पहले ही चारों लड़कियां थाने पहुंची और छेड़छाड़ की शिकायत की लेकिन पुलिस ने मामले की पड़ताल की तो लड़कियों पर ही केस दर्ज कर लिया।

घटना मंगलवार की है। नेहरू नगर के गली नंबर 9 में एक चाय की दुकान के बाहर मंगलवार शाम चार लड़कियों और उनके दो साथियों ने एक युवक के साथ मारपीट की। वे चाकू से हमला कर फरार हो गए। एक लड़की इस दौरान खुलेआम चाकू लहराते नजर आई। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में आरोपी लड़कियों पर केस दर्ज किया है।

TI अजय वर्मा के मुताबिक लाला का बगीचे में रहने वाले संदीप पुत्र मुकेश भेगट ने बताया कि वह हाउस कीपिंग का काम करता है। मंगलवार शाम वह नेहरू नगर की गली नंबर 9 में चाय पीने गया था। यहां वह दुकान के बाहर खड़े होकर सिगरेट पी रहा था। इस दौरान सिगरेट का धुआं वहा बैठी चार लड़कियों पर चला गया।

इस बात को लेकर चारों विवाद करने लगीं। इस दौरान एक लड़की ने चाकू निकाला और संदीप को डराने लगे। इसके बाद वहां लड़कियों के दो दोस्त भी पहुंच गए। उन्होंने भी दुकान पर बैठे युवक से मारपीट की। इसके बाद एक लड़की ने चाकू निकालकर संदीप के पैर पर दो चाकू मारे। जिसमें उसके पैर पर ज्यादा चोट आई। घटना के बाद बाद में चारों लड़कियां वहां से भाग गईं। संदीप को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है।

विवाद करती रहती हैं लड़कियां
पुलिस के मुताबिक जिन लड़कियों ने संदीप पर हमला किया। वह पहले थाने पहुंची और यहां संदीप पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। लेकिन पुलिस ने जांच की तो मामला उल्टा निकला। पुलिस ने बताया कि ये लड़कियां इलाके में मारपीट ओर अन्य वारदातों में शामिल रहती हैं। पुलिस ने इस मामले में अधिकारियों से चर्चा कर संदीप की शिकायत पर केस दर्ज किया है।

जिस हिंदू आस्था को मुगल नहीं तोड़ पाए, उसे कांग्रेस तोड़ना चाहती है… खरगे को PM मोदी का जवाब     |     हाई कोर्ट ने उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती में अनियमितता पर मांगा जवाब     |     19 हजार घरों में देना है सोलर रूफ टाप, 12 हजार चिन्हित, पढ़ें क्‍या है योजना     |     लिटिल वल्र्ड और सत्यप्रकाश स्कूल की शिकायत पर सात मई को सुनवाई     |     विद्यार्थी अब प्रशिक्षक की भूमिका में, स्कूलों में तैयार करेंगे नई पौध     |     भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग में कार के शोरूम में अचानक भड़की आग     |     उल्टी दस्त से पीड़ित एक और महिला ने तोड़ा दम, बेकाबू हुआ डायरिया     |     मप्र के सीएम डॉ मोहन यादव ने शिप्रा में लगाई डुबकी, कांग्रेस प्रत्याशी ने कही थी नदी में गंदगी की बात     |     गांव की सुख – शांति के लिए कांटों की शय्या पर लेटते हैं भगत, शरीर में पिरोते हैं नाड़ा     |     साइबर ठगों के हौसले बुलंद, NEFT और ऑनलाइन पेमेंट के नाम पर उड़ाए लाखों रुपये के जेवर     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें