ब्रेकिंग
Most Expensive Tea: 1 किलो चाय की कीमत 9 करोड़ रुपये, लग्जरी कारों से भी महंगी इस चाय की खासियत जानि... Safest UPI App in India: भारत में कौन सा UPI पेमेंट ऐप है सबसे सुरक्षित? जानें सही जवाब PM Modi Somnath Visit: सोमनाथ मंदिर में पीएम मोदी ने किया कुंभाभिषेक, गूंजा 'हर-हर महादेव' Mandira Bedi Fitness: 54 की उम्र में भी कैसे इतनी फिट हैं मंदिरा बेदी? खुद बताया अपनी 'टोंड बॉडी' का... Toll Tax Rules: देश में खत्म होंगे टोल बैरियर, हाईवे पर 120 की स्पीड में कटेगा टैक्स; गुजरात से शुरु... Chhatrapati Sambhajinagar News: कुएं में मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा, पानी निकालने गए पिता और 2 बेटों... Viral Wedding: विदेशी दुल्हन ने भारतीय रीति-रिवाज से लिए 7 फेरे, लंदन की लड़की बनी तेलंगाना की बहू अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का फॉर्मूला: PM मोदी की अपील- छोटे-छोटे संकल्पों से देश की इकोनॉमी को मिल... हड़कंप! मदरसे में चल रहा था 'Made In Pakistan' पंखा, रिपेयरिंग के दौरान खुला राज, खुफिया एजेंसियां अ... Shocking News: ट्रेन की टक्कर से पुल से नीचे गिरी गाय, सीधे युवक के ऊपर जा गिरी, मच गया हड़कंप
देश

संयुक्त राष्ट्र में महात्मा गांधी पर डाक टिकट जारी, PM मोदी ने सोलर पार्क का भी किया उद्घाटन

संयुक्त राष्ट्र में महात्मा गांधी के 150वें जयंती वर्ष को मनाने के लिए आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य नेताओं ने महात्मा गांधी पर डाक टिकट जारी किया किया। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जाई इन समेत अन्य विश्व नेताओं की उपस्थिति में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में गांधी सोलर पार्क का उद्घाटन किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने इस मौके पर कहा कि गांधी जी ने उन लोगों को भी प्रेरणा दी जो उनसे कभी नहीं मिले। कार्यक्रम में महात्मा गांधी के विचारों और मूल्यों की आज के समय में लगातार प्रासंगिकता पर चर्चा की गई।

मार्टिन लूथर किंग और नेल्सन मंडेला की नीतियां और विचारधाराएं महात्मा गांधी के दृष्टिकोण पर ही आधारित थीं। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने अपने जीवन में कभी प्रभाव पैदा करने की कोशिश नहीं की लेकिन यह प्रेरणा का स्रोत बन गया। हम ऐसे युग में रह रहे हैं जहां ‘कैसे प्रभावित करें’ का चलन है लेकिन गांधी जी का दृष्टिकोण ‘कैसे प्रेरित करें’ था।

अंधेरे में रोशनी की तरह थे महात्मा गांधी : शेख हसीना
वहीं, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा कि गांधी जी एक सच्चे देशभक्त, राजनीतिज्ञ और संत थे। उन्होंने अपना जीवन मानव जाति के लिए समर्पित कर दिया। वह आशा की किरण और अंधेरे में प्रकाश की तरह थे। शेख हसीना ने कहा कि आम लोगों के प्रति गांधी जी के प्रेम और अहिंसा के आदर्शों ने तत्कालीन पाकिस्तानी नेताओं के शांतिप्रिय बंगालियों पर उत्पीड़न और अत्याचार के खिलाफ बंगबंधु शेख मुजीब के संघर्ष, असहयोग के दृष्टिकोण को आकार देने में योगदान दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button