ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
विदेश

PM मोदी का ऐलान, कैरिकॉम में विकास के लिए भारत देगा 1.4 करोड़ डॉलर

न्यूयॉर्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैरेबियाई देशों के साथ भारत के ऐतिहासिक और मधुर संबंधों को को नई ऊंचाईयां प्रदान करते हुए कैरिकॉम देशों में सामुदायिक विकास परियोजनाओं के लिए 1.4 करोड़ डॉलर अनुदान देने तथा इसके अलावा सौर, नवीकरणीय ऊर्जा और जलवायु परिवर्तन संबंधित परियोजनाओं के लिए 15 करोड़ डॉलर ऋण देने की घोषणा की है। मोदी ने बुधवार को यहां संयुक्त राष्ट्र महासभा के अधिवेशन से इतर आयोजित पहले भारत-कैरिकॉम सम्मेलन में यह घोषणा की। प्रधानमंत्री ने इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रण स्वीकार करने के लिए कैरिकॉम नेताओं का आभार व्यक्त किया।

मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत-कैरिकॉम नेताओं की बैठक एक महत्वपूर्ण पहल है। हमारे देश जलवायु परिवर्तन का सामना कर रहे हैं। सामाजिक और आर्थिक विकास से जुड़ी चुनौतियां जैसे गरीबी उन्मूलन हमारे समक्ष हैं। बैठक का फ़ोकस कैरिकॉम देशों के साथ भारत की भागीदारी को बढ़ाना है, अतीत के अनुभव, वर्तमान की आवश्यकता और भविष्य की आकांक्षाओं के अनुसार चर्चा होनी चाहिए।” सेंट लूसिया के प्रधानमंत्री एलन चस्टनट और कैरिकॉम के वर्तमान अध्यक्ष ने बैठक की सह-अध्यक्षता की। भारत-कैरिकॉम सम्मेलन एक मंच पर 15 कैरेबियाई देशों का समूह है।

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी वक्तव्य के मुताबिक प्रधानमंत्री ने कैरिकॉम देशों में भारत द्वारा वित्त पोषित मौजूदा केंद्रों को उन्नत करने के तहत गुयाना के जॉर्जटाउन में सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्टता केंद्र तथा बेलीज में क्षेत्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना करने की घोषणा की। मोदी ने कैरिकॉम देशों के एक संसदीय प्रतिनिधिमंडल को निकट भविष्य में भारत आने का न्योता भी दिया। भारत और कैरिकॉम देशों के बीच सहयोग के संभावित क्षेत्रों में तेजी लाने के लिए एक संयुक्त कार्य बल गठित करने का निर्णय लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button