Breaking
जिसने झारखंड को लूटा, उस पर कार्रवाई हो रही है… लोहरदगा में कांग्रेस-JMM पर बरसे PM मोदी दिल्ली के कनॉट प्लेस में लावारिस बैग मिलने से हड़कंप, पुलिस और फायर टीम मौके पर सूरत, इंदौर के बाद अब पुरी…कांग्रेस उम्मीदवार ने चुनाव लड़ने से किया इनकार किसी का नाम राहुल गांधी या लालू यादव है तो वो चुनाव नहीं लड़ सकता? सुप्रीम कोर्ट का हमनाम उम्मीदवारो... प्याज को लेकर बदला सरकार का मूड, रात में 40% शुल्क लगाया, सुबह एक्सपोर्ट से बैन हटाया, क्या है वजह? गैस रिफिलिंग सेंटर पर खाद्य विभाग का छापा, कार्रवाई से मचा हड़कंप फहीम से पूछताछ में मिले अहम सुराग, सुरक्षा संस्थान और एयरफोर्स के अधिकारियों से होगी पूछताछ पांचवी-आठवीं के री-एग्जाम की समय सारिणी घोषित, पढ़ें कब से होगी परीक्षा डायरिया से बुरहानुपर में पांचवीं मौत, 6 वर्षीय मासूम ने तोड़ा दम एमआरओ प्रोजेक्ट के लिए वीएफजे के 25 कर्मी चयनित, टी-टैंक को खोलने की तकनीक सीखेगी टीम

भाजपा की बंपर जीत पर आया प्रशांत किशोर का बयान, बताई PM नरेंद्र मोदी की क्या है रणनीति

कोलकाता  उत्तर प्रदेश समेत 4 राज्यों में भाजपा की सत्ता में वापसी होने पर भगवा दल में जश्न मन रहा है। इस बीच राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने भी इन नतीजों पर टिप्पणी की है। प्रशांत किशोर ने शुक्रवार को कहा कि भारत के लिए लड़ाई तो 2024 में होगी और यह किसी राज्य में नहीं लड़ी जाएगी। प्रशांत किशोर ने ट्वीट किया, ‘भारत के लिए जंग 2024 में लड़ी जाएगी और उसका फैसला भी तभी होगा। यह किसी राज्य में नहीं होगी, यह साहेब अच्छी तरह से जानते हैं। इसीलिए वह राज्यों के चुनावों को लेकर माहौल बनाने में जुटे हैं ताकि विपक्ष पर मनोवैज्ञानिक बढ़त हासिल की जा सके। इस गलत नैरेटिव के चक्कर में न फंसें।’

इस तरह प्रशांत किशोर ने साफ कर दिया कि भाजपा राज्यों में जीत के बाद 2024 के लिए  माहौल बनाने में जुटी है और यह जरूरी नहीं है कि वह सफल ही हो जाए। चुनाव नतीजों के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार शाम को अपने भाषण में कहा था कि जब हम 2019 में आम चुनाव जीते थे तो लोगों का कहना था कि यह 2017 में भाजपा की बड़ी जीत के बाद ही तय हो गया था। क्या अब ऐसे ज्ञानी यह कहेंगे कि 2022 में यूपी की जीत के बाद 2024 के लिए संकेत मिल गया है। यही नहीं उन्होंने राजनीतिक जानकारों पर हमला बोलते हुए कहा था कि उन्हें अब अपने बेसिक्स को ठीक कर लेना चाहिए।

2019 में भाजपा की बड़ी जीत के बाद TMC से जुड़े थे PK

इंडियन पॉलिटिकल ऐक्शन कमिटी के प्रमुख प्रशांत किशोर फिलहाल टीएमसी के लिए चुनावी रणनीति बनाने का काम कर रहे हैं। प्रशांत किशोर ने टीएमसी के साथ 2024 तक के लिए करार किया है। दरअसल टीएमसी की प्लानिंग यह है कि वह 2024 में खुद को राष्ट्रीय पार्टी के तौर पर पेश करे। इसी रणनीति के तहत टीएमसी ने गोवा, यूपी समेत कई राज्यों में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। 2019 के आम चुनाव में भाजपा को बंगाल में 18 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। इसके बाद ही टीएमसी ने प्रशांत किशोर को अपने साथ लिया था और तब से वह ममता बनर्जी की पार्टी के लिए रणनीति तैयार करने का काम करते हैं।

भाजपा बोली- इस जीत ने तोड़ दिया है ममता का सपा

बता दें कि विधानसभा चुनाव के नतीजों का असर बंगाल में भी दिख रहा है। भाजपा की जीत से उत्साहित पार्टी की बंगाल यूनिट अब टीएमसी पर हमलावर हो गई है। पार्टी ने गुरुवार को कहा कि इन नतीजों के साथ ही ममता बनर्जी का सपना खत्म हो गया है, जिसके तहत वह केंद्र से भाजपा को हटाने का प्लान तैयार कर रही हैं।

जिसने झारखंड को लूटा, उस पर कार्रवाई हो रही है… लोहरदगा में कांग्रेस-JMM पर बरसे PM मोदी     |     दिल्ली के कनॉट प्लेस में लावारिस बैग मिलने से हड़कंप, पुलिस और फायर टीम मौके पर     |     सूरत, इंदौर के बाद अब पुरी…कांग्रेस उम्मीदवार ने चुनाव लड़ने से किया इनकार     |     किसी का नाम राहुल गांधी या लालू यादव है तो वो चुनाव नहीं लड़ सकता? सुप्रीम कोर्ट का हमनाम उम्मीदवारों पर फैसला     |     प्याज को लेकर बदला सरकार का मूड, रात में 40% शुल्क लगाया, सुबह एक्सपोर्ट से बैन हटाया, क्या है वजह?     |     गैस रिफिलिंग सेंटर पर खाद्य विभाग का छापा, कार्रवाई से मचा हड़कंप     |     फहीम से पूछताछ में मिले अहम सुराग, सुरक्षा संस्थान और एयरफोर्स के अधिकारियों से होगी पूछताछ     |     पांचवी-आठवीं के री-एग्जाम की समय सारिणी घोषित, पढ़ें कब से होगी परीक्षा     |     डायरिया से बुरहानुपर में पांचवीं मौत, 6 वर्षीय मासूम ने तोड़ा दम     |     एमआरओ प्रोजेक्ट के लिए वीएफजे के 25 कर्मी चयनित, टी-टैंक को खोलने की तकनीक सीखेगी टीम     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें