Breaking
इंदौर: नगर निगम में हुए करोड़ों के घोटाले में एक और आरोपी गिरफ्तार कांग्रेस खत्म हो रही है, अब कुछ नहीं बचा, पूर्व CM शिवराज सिंह चौहान का बड़ा हमला मोटर साइकिल सवार को कंटेनर ने मारी टक्कर, 3 माह की नवजात सहित महिला की मौत उमरिया में दर्दनाक हादसा, ट्रेन से कटकर दो बच्चियों की हुई मौत... जंगल में खून से लथपथ मिला प्रेमी जोड़ा, पुलिस के लिए पहेली बनी घटना अक्षय कांति बम की शोक सभा का आयोजन, कांग्रेसियों ने जमकर की नारेबाजी शिव मंदिर में बेटी नुसरत ने की पूजा, अब पिता अफजाल अंसारी ने कही ये बड़ी बात Google में छंटनी, क्या भारत को होगा फायदा या नुकसान? ये है पूरा मामला कांग्रेस के शहजादे के लिए पाकिस्तान में दुआ हो रही…..पीएम मोदी का राहुल पर निशाना कैसरगंज से बृजभूषण सिंह नहीं बेटे करण को मिलेगा BJP का टिकट? नामांकन के लिए लिया पर्चा

गहलोत कैबिनेट की बैठक आज, राइट टू हेल्थ बिल समेत इन फैसलों पर लग सकती है मुहर, जानिए वजह

राजस्थान में लोगों को स्वास्थ्य का कानूनी अधिकार देने के लिए गहलोत सरकार सक्रिय हो गई है। सीएम गहलोत की अध्यक्षता में आज मुख्यमंत्री आवास पर शाम 6 बजे कैबिनेट की बैठक प्रस्तावित है। बैठक में राइट टू हेल्थ बिल समेत कई फैसलों पर गहलोत कैबिनेट की मुहर लग सकती है। कैबिनेट से बिल को मंजूरी मिलने के बाद मौजूदा विधानसभा सत्र में रखा जाएगा। सीएम गहलोत की मंशा है कि राइट टू हेल्थ बिल मौजूदा विधानसभा सत्र में पारित कर दिया जाए। इस विधेयक के कानून बनने पर सरकार निजी अस्पतालों पर भी नियंत्रण कर सकेगी। निजी अस्पतालों की मनमानी पर अंकुश लगेगा। जरूरत के समय आम लोगों को उपचार मुहैया कराया जा सकेगा। बिल में प्रावधान किया गया है कि निजी अस्पताल मृत्यु होने पर मरीज का शव नहीं रोक सकेंगे।

विधानसभा में स्वास्थ्य मंत्री ने दिए संकेत

विधानसभा सत्र में स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा ने बुधवार को विधानसभा में कहा कि था कि राजस्थान स्वास्थ्य का अधिकार विधेयक 2022 का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है। सीएम गहलोत की मंशा के अनुरुप राज्य सरकार निरोजी राजस्थान के लिए कृतसंकल्प है। कैबिनेट और मंत्रिपरिषद की बैठक मुख्यमंत्री निवास पर ऑफ लाइन एक साथ होगी। गहलोत कैबिनेट की बैठक में कई बिलों को लेकर चर्चा संभव है। इसमें राइट टू हेल्थ,जवाबदेही कानून के साथ सहकारी संस्थाओं के रजिस्ट्रेशन संबंधी बिल, सेवा नियमों में संशोधन को लेकर विचार किया जा सकता है। इसके अलावा बैठक में स्वास्थ्य विभाग के 3 ,यूडीएच के 2 , शिक्षा विभाग 3 , गृह विभाग के 1 प्रस्ताव का अनुमोदन किया जाएगा।

जवाबदेही बिल पर भी मंथन संभव

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में राइट टू हेल्थ और जवाबदेही बिल लागू कराने को लेकर लगभग 1 महीने से सामाजिक संगठन शहीद स्मारक पर धरना दे रहे हैं। सामाजिक संगठनों की मांग है कि सरकार ने जो बजट में घोषणा की थी। उन घोषणाओं को लागू करे।  सिविल सोसाइटी का मानना है कि ये दोनों बिल मौजूदा वक्त में आम आदमी की सबसे बड़ी जरूरत है। सामाजिक कार्यकर्ता निडिल डे के नेतृत्व में राजधानी जयपुर में एक महीने से धरना प्रदर्शन चल रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता जवाबदेही बिल जमीनी धरातल पर उतारने की मांग कर रहे हैं। ताकि आमजन के कामों के प्रति अधिकारियों की जवाबदेही तय हो सके। कैबिनेट और मंत्रिपरिषद की बैठक में सभी मंत्रियों के शामिल होने की संभावना है।

इंदौर: नगर निगम में हुए करोड़ों के घोटाले में एक और आरोपी गिरफ्तार     |     कांग्रेस खत्म हो रही है, अब कुछ नहीं बचा, पूर्व CM शिवराज सिंह चौहान का बड़ा हमला     |     मोटर साइकिल सवार को कंटेनर ने मारी टक्कर, 3 माह की नवजात सहित महिला की मौत     |     उमरिया में दर्दनाक हादसा, ट्रेन से कटकर दो बच्चियों की हुई मौत…     |     जंगल में खून से लथपथ मिला प्रेमी जोड़ा, पुलिस के लिए पहेली बनी घटना     |     अक्षय कांति बम की शोक सभा का आयोजन, कांग्रेसियों ने जमकर की नारेबाजी     |     शिव मंदिर में बेटी नुसरत ने की पूजा, अब पिता अफजाल अंसारी ने कही ये बड़ी बात     |     Google में छंटनी, क्या भारत को होगा फायदा या नुकसान? ये है पूरा मामला     |     कांग्रेस के शहजादे के लिए पाकिस्तान में दुआ हो रही…..पीएम मोदी का राहुल पर निशाना     |     कैसरगंज से बृजभूषण सिंह नहीं बेटे करण को मिलेगा BJP का टिकट? नामांकन के लिए लिया पर्चा     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें