ब्रेकिंग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे को दी 21,800 करोड़ की मेट्रो परियोजनाओं की सौगात, हिंजेवाड़ी से शि... बॉम्बे हाईकोर्ट का बीएमसी को कड़ा निर्देश, अभिनेत्री दीया मिर्जा का हटाया गया वीडियो दोबारा सोशल मीड... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी घमासान, छह वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्र... जम्मू-कश्मीर की राजनीति में बड़ा भूचाल, सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी के इस्तीफे से उमर अब्दुल्ला क... दक्षिण ब्लॉक होगा पूरी तरह खाली, थलसेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ और डीजीएमओ का कार्यालय नए शौर्य भवन में... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी हलचल तेज, कोर कमेटी की बैठक में पार्थ पवार के फैसलों पर ज... आगरा के कमला नगर में पीवीसी कारोबारी के घर बड़ी चोरी, तीन नकाबपोश बदमाश 70 लाख के जेवर ले उड़े गोवंश तस्करी मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वाहन जब्ती को अवैध करार देकर सरकार पर लगाया ... बिहार में नदियों की गाद से बनेंगे नेशनल हाईवे, NHAI और राज्य सरकार के बीच हुआ बड़ा समझौता Health and Nutrition Tips Protein Products Market: बाजार में बिकने वाले प्रोटीन प्रोडक्ट्स खरीदने से...
देश

फिलहाल दिल्ली की हवा साफ, 5 अक्तूबर को एयर क्वालिटी गिरने की आशंका

नई दिल्ली: दिल्ली में हवा की गुणवत्ता बुधवार को ‘संतोषजनक’ श्रेणी पर रही लेकिन हवा का रुख शुक्रवार को उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर होने जा रहा है जिससे हवा की गुणवत्ता गिरकर ‘मध्यम’ श्रेणी पर आने की आशंका है। पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी हवाएं पश्चिमी क्षेत्र से धूल और धुआं लाती हैं जो पड़ोसी राज्य पंजाब, हरियाणा में फसल की कटाई के बाद बचे हुए अवशेषों को जलाने से निकलता है। केन्द्र संचालित ‘एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकॉस्टिंग एंड रिसर्च (सफर) ने कहा कि हवा की दिशा में परिवर्तन हो भी जाए तो भी दिल्ली के वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) पर कम से कम एक सप्ताह तक कोई खास असर नहीं होगा।

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) और सफर ने बुधवार को शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘संतोषजनक’ श्रेणी में क्रमश: 90 और 71 दर्ज किया। सफर ने बताया कि दिल्ली में 5 अक्तूबर तक वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी तक पहुंचने का अनुमान है। यह हवा की दिशा पूर्व से उत्तर और उत्तर पश्चिम की ओर बदलने के कारण है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button