ब्रेकिंग
Ujjain Murder Case: 10 साल के मासूम बेटे की गवाही से खुला पिता की हत्या का राज, मां समेत तीन को उम्र... Madhya Pradesh Action: आदिवासी छात्रों से अभद्रता करने वाले टीआई पर गिरी गाज, सीएम मोहन यादव के निर्... MP Industrial Development: महाकौशल और विंध्य क्षेत्र के विकास को मिलेगी रफ्तार, 3 लाख युवाओं को मिले... Uttarakhand News: कार दुर्घटना में महिला समेत दो की दर्दनाक मौत, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी Muralpura Police Station News: जयपुर में अनियंत्रित बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, मची अफरा-तफरी Supreme Court Action: महाराष्ट्र में मराठी भाषा नहीं जानने पर लाइसेंस रद्द करने का नियम! सुप्रीम कोर... BJP Booth Strategy Uttar Pradesh: ए, बी, सी और डी कैटेगरी में बंटेंगे बूथ, सरल ऐप से होगा फीडबैक और ... Allahabad High Court News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में फैसला सुरक्षित, सजा बढ... Health Minister Irfan Ansari: झारखंड के चार जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य मंत्री ने क... Jharkhand CM News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाई पारंपरिक रस्में, नेमरा गांव में माता की स्मृति म...
देश

ममता बनर्जी को झटका, मुकुल रॉय का बेटा समर्थकों सहित भाजपा में हो सकता है शामिल

कोलकाता: भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के थिंक टैंक मुकुल रॉय के पुत्र शुभ्रांशु रॉय अपने समर्थकों समेत भाजपा में शामिल हो सकते हैं। राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस से निलंबित शुभ्रांशु के साथ कुछ विधायक और पार्षद भी मंगलवार को नई दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। नई दिल्ली रवाना होने से पहले शुभ्रांशु ने संवाददाताओं से कहा कि वह अब जो भी कहेंगे, दिल्ली में कहेंगे। सूत्रों के मुताबिक उत्तर और दक्षिणी बंगाल से कुछ विधायकों तथा कंचरापाड़ा, हालिसहर और नैहाटी के 32 मौजूदा पार्षद शुभ्रांशु के साथ हैं।
उल्लेखनीय है कि शुभ्रांशु को उनके उस खुलासे के बाद 24 मई को तृणमूल कांग्रेस से छह साल के लिए निलंबित कर दिया गया, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह बैरकपुर लोकसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार दिनेश त्रिवेदी को बीजपुर निर्वाचन क्षेत्र से बढ़त नहीं दिला सकते। बैरकपुर से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह ने चुनाव जीता है।
शुभ्रांशु ने कहा कि मुझे अपने पिता की योग्यता और राजनीतिक समझ-बूझ पर गर्व है। वह तृणमूल कांग्रेस के संस्थापक सदस्यों में से एक थे और वही बंगाल में सत्तारूढ़ पार्टी को समाप्ति पर ले जाएंगे।” इस बीच मौजूदा घटनाक्रम पर अपनी प्रतिक्रिया में मुकुल रॉय ने कहा, ‘‘उनके पुत्र अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर किसी निर्णय के लिए खुद समझदार हैं। उनके अगले कदम के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।” उन्होंने कहा कि उनके पुत्र अपनी खुद की विश्वसनीयता के साथ विधायक निर्वाचित हुए हैं तथा वह अन्य तृणमूल कांग्रेस विधायकों की तुलना में अधिक सक्षम हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button