ब्रेकिंग
लोकसभा के बाद अब राज्यसभा से भी पास हुआ 'एंटी पेपर लीक बिल', राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानून जोशीमठ के किमाणा गांव में भू-धंसाव से हड़कंप! चंडिका माता मंदिर क्षतिग्रस्त, प्राथमिक विद्यालय और पं... दिल्ली सरकार की बड़ी पहल: 'विद्या वाहिनी' योजना के तहत 1.40 लाख छात्राओं को मिलेगी मुफ्त साइकिल! CM ... 'Idiots' और 'Andhbhakts' टिप्पणी पर घिरे राहुल गांधी: अनुराग ठाकुर ने विशेषाधिकार समिति को मामला भेज... हरियाणा मतदाता सूची पुनरीक्षण: 26.29 लाख वोटरों के रिकॉर्ड में मिलीं गड़बड़ियां, 33 लाख नाम ड्राफ्ट ... समालखा नगर परिषद में सियासी ड्रामे का पटाक्षेप! मनीषा कुहाड़ निर्विरोध बनीं वाइस चेयरपर्सन हरियाणा में JBT शिक्षकों की TGT पदोन्नति प्रक्रिया तेज! 13 अगस्त तक मांगे आवेदन, DEEO पर गाज की तैया... ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: 'गोल्डन बॉय' नीरज चोपड़ा का धमाकेदार प्रदर्शन, जैवलिन थ्रो के फाइनल मे... पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: धारा 24(2) का सहारा लेकर नहीं खोले जा सकते दशकों पुराने भू... राज्यसभा में उठी गुरुग्राम में हाईकोर्ट सर्किट बेंच की मांग! सांसद संजय भाटिया ने 'टॉवर ऑफ जस्टिस' क...
देश

CRPF की महिला कांस्टेबल का Video Viral, बोली-वो कोख नहीं पलने देंगे, जिससे अफजल निकलेगा

सोशल मीडिया में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल(CRPF) की एक लेडी कांस्टेबल का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को काफी शेयर कर रहे हैं और लेडी कांस्टेबल की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं। सीआरपीएफ की 233वीं बटालियन में कार्यरत लेडी कांस्टेबल खुशबू चौहान वीडियो में भारत के टुकड़े-टुकड़े जैसे नारे लगाने वालों और आतंकियों के एनकाउंटर पर मानवाधिकार का रोना रोने वालों को जमकर लताड़ लगाई और खरी-खरी सुनाई। वीडियो 27 सितंबर का है लेकिन सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है। 27 सितंबर को दिल्ली में आईटीबीपी ने डिबेट का आयोजन किया था।

टॉपिक था कि क्या मानवाधिकार का पालन करते हुए आतंकवाद से निपटा जा सकता है? इसी टॉपिक पर खुशबू ने स्पीच दी थी। खुशबू बेहद जोशीले अंदाज में कहा कि जब जवान सरहद पर शहीद होता है तब कोई मानवाधिकार की दुहाई नहीं देता लेकिन जब जेएनयू में भारत तेरे टुकड़े होंगे के नारे लगते हैं तो ऐसा बयानबाजी करने वालों के साथ काफी लोग खड़े हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि जो कहता है कि हर घर से अफजल निकलेगा तो मेरी बात सुन लो, जिस घर से अफजल निकलेगा उस घर में घुसकर मारेंगे, वो कोख नहीं पलने देंगे जिस कोख से अफजल निकलेगा।

जेएनयू के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया पर खुशबू ने कहा कि कविता की पंक्तियां बोलते हुए कहा, उठो देश के वीर जवानों..तुम सिंह सी दहाड़ दो, और एक तिरंगा झंडा उस कन्हैया के सीने में गाड़ दो। खुशबू ने कहा कि मानवाधिकार पर बवाल मचाने वाले आतंकियों और नक्सिलयों की मौत में मानवाधिकार मत ढूंढे बल्कि शहीद की बूढ़ी मां, विधवा पत्नी और अनाथ बच्चों के दर्द भी देखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button