ब्रेकिंग
Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ... Japan MMX Mission to Mars: मंगल ग्रह के रहस्यों को उजागर करने के लिए जापान का अंतरिक्ष यान रवाना, फो... Global Protests: फ्रांस की सुलगती आग से तीन महाद्वीपों तक फैला भूचाल, दुनिया भर में विरोध प्रदर्शन Swavlamban 2026 Indian Navy: दिल्ली में होगा नौसेना के स्वदेशीकरण कार्यक्रम 'स्वावलंबन 2026' का आयोज... Ahmedabad Serial Blasts Case: सुप्रीम कोर्ट ने आतंकी मोहम्मद तनवीर की फांसी की सजा पर लगाई रोक, जेल ... Jamiat Ulema-e-Hind Delegation: रेस कोर्स मस्जिद और कब्रिस्तान के संरक्षण की मांग, किरेन रिजिजू से म... Bhojpur Double Murder News: भोजपुर में महानवमी के दिन हत्या की दो सनसनीखेज वारदातें, भांजे की मौत का... Govind Singh Dotasara Protest: एनएसयूआई नेत्री रितु बराला मारपीट मामले में गरमाई सियासत, जयपुर कमिश्... Madhya Pradesh Politics: दशहरे पर रावण की जगह मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन करेगी कांग्रेस, वोट चो...
देश

J&K: अवंतीपोरा में मुठभेड़, सुरक्षा बलों ने ढेर किया एक आतंकी

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों के तलाश एवं घेराबंदी अभियान के दौरान शुरू हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद आज सुबह पुलवामा जिले के अवंतीपोरा के बाहरी क्षेत्र में स्थित एक गांव में तलाश एवं घेराबंदी अभियान शुरू किया।

सुरक्षा बल के जवान जब एक विशेष क्षेत्र की तरफ जा रहे थे तब वहां छिपे एक आतंकवादी ने उन पर गोलीबारी की जिसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कारर्वाई की जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया और उसके पास से गोला बारूद बरामद किये गये हैं। आतंकवादी की पहचान की जा रही है। अंतिम सूचना मिलने तक सुरक्षा बलों का अभियान जारी था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button