ब्रेकिंग
क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास हुए धमाके में 30 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा घायल जेम्स ऑफ बिहार ने मनाया अपना 6ठा स्थापना दिवस Moradabad Crime: मुरादाबाद में खौफनाक मर्डर; दो सगी बहनों ने प्रेमियों संग मिलकर पति को करंट और जहर ... Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी पति समर्थ 7 दिन की रिमांड पर; पूछताछ में नहीं द... CM Mohan Yadav Singrauli Tour: सीएम मोहन यादव ने पेश की सादगी की मिसाल; वीआईपी काफिला छोड़ मंत्रियों... IPL 2026 LSG Target: ऋषभ पंत की लखनऊ सुपर जायंट्स से होगी छुट्टी? टॉम मूडी के बयान से मिले बड़े संके... Bhooth Bangla Box Office: अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' का बॉक्स ऑफिस पर भौकाल; 37वें दिन भी कमाए ₹1 कर... White House Shootout: व्हाइट हाउस के बाहर अंधाधुंध फायरिंग; सीक्रेट सर्विस की जवाबी कार्रवाई में हमल... Global Oil Crisis: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारत का बड़ा दांव; वेनेजुएला बना तीसरा सबसे बड़ा तेल सप्... AI Impact on Jobs: भारत में AI से बैक ऑफिस और डेटा से जुड़ी नौकरियों पर बड़ा खतरा; SHRM रिपोर्ट 2026...
देश

RSS ने बुलाई अपने सभी प्रचारकों की बैठक, पांच साल का रोडमैप होगा तैयार

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने हरिद्वार में 31 अक्टूबर से 4 नवंबर, 2019 तक अपने सभी प्रचारकों की बैठक बुलाई है। सरसंघचालक मोहन भागवत, भैयाजी जोशी, दत्तात्रेय होसाबले और कृष्ण गोपाल पांच साल में एक बार होने वाली इस बैठक में मौजूद रहेंगे। इस दौरान मीडिया इंटरेक्शन पर एक सत्र भी आयोजित किया जाएगा। इस बैठक में अगले पांच साल का रोडमैप तैयार होगा।

गौरतलब है कि संघ हर पांच साल में अपने सभी संगठनों के प्रचारकों की एक देशव्यापी बैठक करती है। इस दौरान अगले पांच साल में किन मुद्दों पर काम करना है इसका एजेंडा तय किया जाता है। यह बैठक सरसंघचालक मोहन भागवत की अगुवाई में होगी।

बैठक पर लोगों की नजरें टिकी होंगी

इस बैठक पर लोगों की नजरें टिकी होंगी। ऐसा इसलिए क्योंकि आरएसएस की बैठक ऐसे समय में होने वाली है जब सुप्रीम कोर्ट में राम मंदिर निर्माण मुद्दे पर सुनवाई निर्णायक मोड़ पर है।

मीडिया से संवाद सत्र होगा आयोजित

इस दौरान प्रचारकों के लिए मीडिया से संवाद विषय पर एक सत्र आयोजित होगा। बताया जा रहा है कि इस दौरान प्रचारक मीडिया के साथ कैसा संवाद रखें और अपनी बात मीडिया के जरिए लोगों तक कैसे पहुंचाएं इसके बारे में जानकारी दी जाएगी। इस दौरान उन्हें मीडिया से बात करने के तौर-तरीकों की जानकारी दी जाएगी। इसी के मद्देनजर इस कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है।

आरएसएस-पथ संचलन मार्च दशहरे पर हुआ था आयोजित

इससे पहले इसी महीने दशहरे के दिन आरएसएस-पथ संचलन मार्च का आयोजन हुआ था। यह कार्यक्रम हर साल आयोजित होता है। इस दौरान संघ की स्थापना के 94 वर्ष पूरा होने पर मोहन भागवत ने शस्त्र पूजन के बाद स्वयंसेवकों को संबोधित किया। संघ के इस कार्यक्रम पर पूरे देश-दुनिया की नजरें टिकी होती हैं। इस दौरान अगले एक साल के कामकाज और विजन का रोडमैप तैयार होता है।एचसीएल के अध्यक्ष व संस्थापक शिव नादर  बतौर मुख्य अतिथि इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button