ब्रेकिंग
बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्र... रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लि... वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: 'संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है', बीजेपी-कांग्रेस म... दिल्ली में ₹35 प्रति किलो बिकेगा प्याज: केंद्र सरकार ने चलाया 'कांदा एक्सप्रेस', NAFED और NCCF स्टोर... इस्लामाबाद के PIMS अस्पताल में भीषण आग: AC कंप्रेसर फटने से 15 नवजात बच्चों की जिंदा जलकर मौत, PM शह... दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड...
देश

SCO बैठक से इतर पीएम मोदी जिनफिंग-पुतिन से मिलेंगे, इमरान से नहीं!

नई दिल्लीः अगले महीने बिश्केक में होने वाली एससीओ शिखर बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके पाकिस्तानी समकक्ष इमरान खान की किसी मुलाकात के बारे में अभी कोई फैसला नहीं किया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की सालाना शिखर बैठक किर्गिजस्तान की राजधानी बिश्वेक में 13-14 जून को होगी। इसमें प्रधानमंत्री मोदी भी भाग लेंगे। पीएम मोदी इस सम्मेलन से इतर चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे लेकिन इमरान खान से मुलाकात करेंगे या नहीं इस पर कुछ भी स्पष्ट नहीं है।

इमरान एससीओ की सालाना शिखर बैठक शामिल होने की संभावना है। मोदी और इमरान की मुलाकात की संभावना को पूरी तरह से खारिज किए बिना एक सरकारी सूत्र ने कहा, ‘‘इस मुद्दे पर कोई फैसला नई सरकार ही करेगी।” पिछले साल अगस्त में इमरान के प्रधानमंत्री बनने के बाद दोनों नेताओं की मुलाकात नहीं हुई है। एक अन्य सूत्र ने मीडिया के एक हिस्से में आई उन खबरों को पूरी तरह से अटकलें बताया कि बिश्केक में दोनों प्रधानमंत्रियों की मुलाकात होगी। जनवरी 2016 में पठानकोट में भारतीय वायुसेना के अड्डे पर आतंकवादी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ बातचीत नहीं की है। भारत का कहना है कि आतंकवाद और बातचीत साथ साथ नहीं चल सकते।

प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी 30 मई को अपने दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह के लिए बिम्सटेक : बंगाल की खाड़ी बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग उपक्रम: देशों के नेताओं को आमंत्रित करने के सरकार के फैसले से परिलक्षित होता है कि भारत पाकिस्तान के साथ बातचीत का इच्छुक नहीं है। हालांकि विदेश मंत्रालय ने कहा है कि सरकार का यह फैसला उसकी ‘‘पड़ोसी प्रथम” नीति के अनुरूप है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button