ब्रेकिंग
अलवर में अनोखी शादी: दुष्यंत शर्मा हत्याकांड की दोषी प्रिया सेठ और हनुमान प्रसाद बने पति-पत्नी Punjab Railway Track Blast: सरहिंद में मालगाड़ी के पास संदिग्ध विस्फोट, 12 फीट उड़ी पटरी; RDX की आशं... Mirzapur News: जोरदार धमाके से दहल उठा मिर्जापुर, ताश के पत्तों की तरह गिरीं 10 दुकानें; भीषण आग से ... Greater Noida Student Suicide: शराब पीकर आने पर प्रबंधन ने बनाया था वीडियो, पिता की डांट से क्षुब्ध ... FASTag और Amazon Gift Card के जरिए करोड़ों की ठगी, दिल्ली पुलिस ने राजस्थान से पकड़े 2 मास्टरमाइंड शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद और UP सरकार के बीच बढ़ा विवाद, प्रयागराज से लखनऊ तक छिड़ा 'पोस्टर वॉर' PM Modi के आह्वान पर BJP का बड़ा कदम, देशभर से चुने जाएंगे 1000 युवा नेता; जानें पूरी प्रक्रिया Singrauli: प्रेमिका की शादी कहीं और तय हुई तो 100 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा प्रेमी, 4 घंटे तक चला 'शोले'... Chhindwara Fire: छिंदवाड़ा की पाइप फैक्ट्री में भीषण आग, 1 किमी दूर से दिखे धुएं के गुबार; 11 दमकलें... Satna News: हाईकोर्ट से जमानत मिली पर घरवाले नहीं ले जाना चाहते साथ; सतना जेल में अपनों की राह देख र...
देश

चंद्रयान-2 के IIRS ने भेजी चांद की सतह की तस्वीर, ISRO ने करवाचौथ पर की जारी

चंद्रयान 2 के IIRS (इमेजिंग इन्फ्रारेड स्पेक्ट्रोमीटर) ने चंद्रमा की सतह की तस्वीरें भेजी हैं जिसे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान इसरो ने गुरुवार को शेयर किया। इमेजिंग इन्फ्रारेड स्पेक्ट्रोमीटर (IIRS) के जरिए भेजी गई इस तस्वीर में चांद पर मौजूद कुछ क्रेटर भी दिखाई दे रहे हैं। इसरो ने IIRS को इस तरह से डिजाइन किया है कि जिससे वह चंद्रमा की सतह से परिवर्तित होने वाले सूर्य के प्रकाश को माप सके। वहीं इसरो ने बताया कि IIRS को चंद्रमा पर सूर्य की परावर्तित होने वाली किरणें, चांद की सतह पर मौजूद खनिजों का पता लगाने के लिए डिजाइन किया गया है।

PunjabKesari

इसरो के मुताबिक इस तस्वीर के सामने आने के बाद से कई अहम जानकारियां भी सामने आ सकती हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पहले इसरो ने 4 अक्तूबर को चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर हाई रिजोल्यूशन कैमरे से ली गई तस्वीर जारी की थीं। इस हाई रिजोल्यूशन कैमरे ने चंद्रमा के सतह की तस्वीर ली थी जिसमें चांद की सतह पर बड़े और छोटे गड्ढे नजर आए थे।

बता दें कि चंद्रयान 2 के लैंडर विक्रम को चांद की दक्षिणी सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करनी थी लेकिन लैंडिंग से महज कुछ मिनट पहले ही लैंडर से संपर्क टूट गया था। इसरो ने तब कहा था कि विक्रम भले ही सफल लैंडिंग न कर पाया हो, लेकिन ऑर्बिटर अब भी चांद की सतह के चक्कर लगा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button