ब्रेकिंग
AIMPLB Press Conference: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का देशव्यापी अभियान; UCC और बुलडोजर कार्रवाई के खिल... Andhra Pradesh News: 'शिरडी साईं बाबा हिंदू परंपराओं का हिस्सा नहीं', मंत्री आनम रामनारायण रेड्डी के... Delhi News: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने सैदुलाजाब और हौज रानी के पीड़ित परिवारों को दिए 10-10 लाख रुपय... Seemanchal Flood News: कोसी और महानंदा का बढ़ा जलस्तर; किशनगंज में पुल धंसने से संपर्क टूटा, लाखों की... Jaunpur News: रिटायर्ड पुलिसकर्मी के घर लाखों की चोरी, मामला उठाने के बाद हरकत में आई कोतवाली पुलिस Maharashtra MLC Election Results: नासिक में भाजपा के बागी गोकुल गीते की बड़ी जीत; शिंदे गुट के उम्मीद... Bishrakh Viral Video: नोएडा में युवती का सड़क पर हंगामा; हाथ में सिगरेट और पास में शराब, सोशल मीडिया... Baghpat Crime News: पत्नी और प्रेमी ने रची खौफनाक साजिश; युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर जिंदा जलाया MP High Court News: राम राजा मंदिर दान हेराफेरी मामला; मुन्नालाल तिवारी को बड़ी राहत, अब मामले में न... Lucknow Fire News: लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग; जान बचाने के लिए छतों से कूदे छात्र, मची अफ...
देश

यूपी में भाजपा और हरियाणा में कांग्रेस की साजिश का शिकार हुयी बसपा: मायावती

लखनऊ: हरियाणा विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों के उपचुनाव में खाता खोलने में असफल बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने हार का ठीकरा कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर फोड़ते हुये कहा कि उनकी पार्टी इन दोनो दलों की साजिश का शिकार बनी।

मायावती ने कहा कि यूपी में सत्तारूढ भाजपा ने बसपा का मनोबल गिराने की साजिश के तहत जानबूझ कर समाजवादी पार्टी (सपा) उम्मीदवारों को कुछ सीटें जीतने दी हालांकि पार्टी के लोग भाजपा के षडयंत्र को जान चुके है और आने वाले चुनाव में इसका मुंहतोड़ जवाब देंगे।  उन्होने ट्वीट किया ‘‘ यूपी विधानसभा आमचुनाव से पहले बीएसपी के लोगों का मनोबल गिराने के षडयंत्र के तहत बीजेपी द्वारा इस उपचुनाव में सपा की कुछ सीटें जिताने व बीएसपी को एक भी सीट नहीं जीतने देने को पार्टी के लोग अच्छी तरह से समझ रहे हैं। वे इनके इस षडयंत्र को फेल करने के लिए पूरे जी-जान से जरूर जुटेंगे।’

बसपा सुप्रीमो ने हरियाणा में मिली शिकस्त का इल्जाम कांग्रेस पर लगाते हुये कहा कि कांग्रेस ने अपने स्वार्थ के लिये मत विभाजन के भय का खूब प्रचार किया जिससे बसपा के परम्परागत वोटरों पर कोई फकर् नहीं पडा लेकिन अन्य मतदाता जरूर भ्रमित हो गये। एक अन्य ट्वीट में उन्होने कहा ‘‘ हरियाणा की जनता भी बीजेपी सरकार के कुशासन से काफी दु:खी व त्रस्त थी और इनसे मुक्ति चाहती थी। लेकिन कांग्रेस पार्टी ने अपने स्वार्थ के लिए जनता में वोटों के बंटने के भय को खूब प्रचारित किया। इससे बीएसपी के समर्पित वोटर तो कतई नहीं डिगे परन्तु अन्य वोटर जरूर भ्रमित हो गए।”

गौरतलब है कि बसपा को अंबेडकरनगर की जलालपुर सीट पर नजदीकी हार का सामना करना पडा था। निश्चित जीत की ओर अग्रसर बसपा की डा छाया वर्मा सपा उम्मीदवार से अंतिम चरण की मतगणना मेे पिछड कर चुनाव हार गयी थी। यूपी में आज विधानसभा की 11 सीटों के उपचुनाव की मतगणना सम्पन्न हुयी थी जिसमें भाजपा ने आठ और सपा ने तीन सीटें जीती हैं।

इसका परिणाम यह हुआ कि बीएसपी इस बार हरियाणा विधानसभा आमचुनाव में सीट जीतने में सफल नहीं हो सकी, हालाँकि बीएसपी को पिछली बार से ज्यादा वोट मिले हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button