ब्रेकिंग
Haryana News: मानवाधिकार आयोग का कड़ा फैसला; हरियाणा के हर जिले में सरकारी शव वाहन अनिवार्य, सरकार क... Panipat News: पानीपत में शर्मनाक! आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सालों से रेप कर रहा था एक्स बॉयफ्रेंड; पति ... Crime News: पार्टी से लौटे युवक की खेत में मिली लाश; हत्या या आत्महत्या? गुत्थी सुलझाने में जुटी पुल... Panchkula Police Action: दिल्ली से चल रहे फर्जी कॉल सेंटर नेटवर्क का भंडाफोड़; लाखों की ठगी करने वाल... Cyber Crime Update: पंचकूला पुलिस की दिल्ली में बड़ी रेड; फर्जी कॉल सेंटर के जरिए लाखों लूटने वाला ग... Ambala Encounter: अंबाला में पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़; गोली लगने से राहगीर की मौत, इलाके ... Ambala Encounter: अंबाला में पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़; गोली लगने से राहगीर की मौत, इलाके ... Ambikapur News: रिंगबांध क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई; अंबिकापुर नगर निगम का चला बुलडो... CBSE 10th Result: एकलव्य स्कूल की कृतिका टेकाम बनीं नेशनल टॉपर; 10वीं बोर्ड में देश भर में लहराया पर... River Drowning: दो मासूमों की मौत से दहल उठा भुताही गांव; नदी में नहाते समय हुआ दर्दनाक हादसा
देश

यूपी उपचुनाव: सपा को सबसे ज्यादा फायदा, अखिलेश ने मतदाताओं को दी लोकतंत्र बचाने के लिए बधाई

लखनऊ: समाजवादी पार्टी(सपा) अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राज्य विधानसभा के उपचुनावों में जैदपुर, रामपुर, जलालपुर और महाराष्ट्र में मुम्बई विधानसभा के मानखुर्द, शिवाजीनगर तथा भिवंडी ईस्ट क्षेत्रों से पार्टी के प्रत्याशियों की जीत पर मतदाताओं को लोकतंत्र को बचाने के लिए बधाई दी है।

अखिलेश यादव ने गुरुवार शाम यहां जारी बयान में कहा कि उत्तर प्रदेश में जिन 11 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव हुए उनमें केवल एक सीट रामपुर समाजवादी पार्टी के पास थी। तमाम प्रशासनिक दबावों और भाजपाई छल प्रपंच के बावजूद श्रीमती तंजीन फातिमा रामपुर से जीत दर्ज की है। अम्बेडकरनगर के जलालपुर से सुभाष राय तथा बाराबंकी के जैदपुर से गौरव रावत विजयी हुए हैं। उन्होंने कहा कि मुम्बई विधानसभा के चुनावों में मानखुर्द, शिवाजीनगर से महाराष्ट्र समाजवादी पाटर्ी के अध्यक्ष अबू आसिम आजमी तथा भिवंडी ईस्ट से रईस शेख विजयी हुए हैं। मध्य प्रदेश में भी समाजवादी पार्टी का एक विधायक हैं। इससे स्पष्ट है कि समाजवादी पार्टी के प्रति जनता में बढ़ते विश्वास और भाजपा की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त जनता के ताजा रूझान से राजनीति में बदलाव की एक नई आहट सुनाई दी है।

उत्तर प्रदेश अब गांधी जी, डॉ0 लोहिया और डॉ0 आम्बेडकर के विचारों पर चलेगा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार, जातिवादी, गुंडागर्दी और बेईमानी की राजनीति अब नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी भविष्य की राजनीति में भी विकास के लिए आगे कदम उठाती रहेगी। अखिलेश यादव ने कहा कि यह प्रसन्नता की बात है कि भाजपा ने सत्ता का दुरूपयोग करते हुए उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार के कामों के प्रति दुष्प्रचार को नकार कर जागरूक मतदाताओं ने जनहित के कामों और राज्य के विकास के लिए समाजवादी सरकार के प्रयासों को याद रखा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा के उपचुनाव जीतने के लिए भाजपा ने आतंक और दबाव की राजनीति पहले से ही शुरू कर दी थी। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को फर्जी मामलों में फंसाने के साथ सपा के प्रमुख नेताओं के खिलाफ पुलिस लगा दी गई थी। राज्य के सभी उपचुनाव क्षेत्रों का मुख्यमंत्री ने दौरा किया और यह धमकी भी दी कि विपक्ष को सबक सिखाना है। इसके कारण प्रशासनिक मशीनरी ने पक्षपातपूर्ण ढंग से सत्तारूढ़ दल को जिताने के हथकंडे शुरू किए और विपक्ष को अपमानित करने के कदम उठाए। जनता ने भाजपा को करारा जवाब दिया है।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि ढाई वर्ष में भाजपा सरकार ने अपनी जनविरोधी नीतियों से राज्य को तबाह किया है। विकास में इस सरकार की कोई रूचि नहीं रही है। उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा के भ्रम को तोड़ा है और लोकतंत्र के पक्ष में फैसला किया है। इसके लिए उन्होंने प्रदेश के मतदाताओं को बधाई एवं धन्यवाद दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button