ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...
देश

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में आतंकियों ने की दो ट्रक चालकों की हत्या, ट्रक में भी लगाई आग

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सेब लाने गए दो कश्मीरी ट्रक चालकों की आतंकवादियों ने गुरुवार को हत्या कर दी। दक्षिण कश्मीर में गत 10 दिनों में ट्रक चालकों को निशाना बनाए जाने की यह तीसरी घटना है। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘ यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। ट्रक चालक बिना सुरक्षा बलों को जानकारी दिए हुए अंदरुनी हिस्सों में गए थे।”

उन्होंने बताया कि दो ट्रक चालकों के शवों को बरामद कर लिया गया है जबकि एक घायल ट्रक चालक को श्रीनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने बताया कि गुरुवार शाम को शोपियां के चित्रगाम में आतंकवादियों ने ट्रकों पर गोलीबारी की जिसमें तीन चालक घायल हो गए। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में पंजीकृत ट्रकों को रोका और उन पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। इससे बचने के लिए ट्रक चालकों ने भागने की नाकाम कोशिश की।

ट्रकों को किया आग के हवाले
सिंह ने बताया कि आतंकवादियों ने दो ट्रकों को भी आग के हवाले कर दिया। उन्होंने बताया कि एक मृतक ट्रक चालक की पहचान राजस्थान के अलवर निवासी मोहम्मद इलियास के तौर पर की गई है। घायल चालक का नाम जीवन है जो पंजाब के होशियारपुर का रहने वाला है। तीसरे व्यक्ति की पहचान की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस इलाके की घेराबंदी कर दोषियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।

आतंकी पहले भी दे चुके हैं ऐसी वारदातों को अंजाम
उल्लेखनीय है कि 14 अक्टूबर को दो आतंकवादियों ने शोपियां में राजस्थान के पंजीकरण वाले ट्रक के चालक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उन्होंने सेब कारोबारी से मारपीट भी की थी। मृतक चालक की पहचान शरीफ खान के रूप में की गई थी जबकि दोनों आतंकवादियों में एक के पाकिस्तानी नागरिक होने का शक है। इस घटना के बाद शोपियां में ही आतंकवादियों ने पंजाब निवासी सेब कारोबारी चरणजीत सिंह की हत्या कर दी थी। इस हमले में संजीव नामक शख्स घायल हो गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button