Breaking
तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 महिलाओं समेत 8 की मौत; कई घायल गया में ताबड़तोड़ फायरिंग, बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या; युवक की हालत गंभीर हार्दिक पंड्या की उल्टी गिनती शुरू, मुंबई इंडियंस को मिली शिकायत के बाद जाएगी कप्तानी? कुणाल हत्याकांड में मास्टरमाइंड मौसा के बाद अब लेडी डॉन गिरफ्तार, हुए और नए खुलासे मनोज बाजपेयी की फिल्म का ट्रेलर देख साउथ वाले शर्म से लाल हो जाएंगे! गौरी और शाहरुख खान का शादी के बाद का पहला ऐड हुआ वायरल, फैंस बोले- तो अब पता चला… 23 सेकंड का वो Video, जिसने केएल राहुल से बहुत कुछ छीन लिया, बॉस ने भी सबके सामने लगाई फटकार शेयर बाजार गिरने के ये रहे पांच कारण, निवेशकों के डूबे 5 लाख करोड़ साल में सिर्फ एक बार ही क्यों दिखते हैं बांके बिहारी के चरण… कब आता है वो मौका? 48 घंटे में ही इजराइल ने राफा में मचा दी तबाही, बॉर्डर खोलने को भी राजी नहीं

मध्य प्रदेश में आदिवासियों और वन समिति से छीना वानिकी कार्य, अब ठेके पर देने की तैयारी

भोपाल। मध्य प्रदेश में वन विभाग के समस्त वानिकी, क्षेत्रीय और तकनीकी कार्य ठेका पद्धति अर्थात निविदा के माध्यम से कराए जाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए वन विभाग ने सभी डीएफओ को निर्देश भी जारी कर दिए है। ठेके से काम करने पर वन क्षेत्र से सटे गांवों में आदिवासियों और वन विकास समिति से रोजगार छिन जाएगा।

वानिकी कार्य में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देने की व्यवस्था थी, जिससे वे रोजगार के लिए अन्य शहर या राज्य में पलायन न करें, लेकिन ठेका व्यवस्था होने से आदिवासियों के सामने रोजगार का संकट खड़ा होगा।

मध्य प्रदेश रेंजर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष शिशुपाल अहिरवार का कहना है कि मध्य प्रदेश वन विभाग द्वारा अभी तक जो भी उपलब्धि चाहे वो वन क्षेत्र के घनत्व में उन्नति की हो, मध्य प्रदेश को टाइगर स्टेट, तेंदुआ स्टेट, घड़ियाल स्टेट, चीता स्टेट और राजस्व दिलाने में नंबर एक स्टेट बनाने की हो।

अहिरवार का कहना है कि वन क्षेत्र में जो भी काम होते हैं वो एक निश्चित समय में स्थानीय मजदूरों से कराए जाते हैँ। वन के समीप निवास करने के कारण यह जंगल को भलिभांति जानते और समझते हैं।

लेकिन निविदा प्रक्रिया वन विभाग में लागू होती है तो निश्चित ही वन क्षेत्र में रह रहे आदिवासियों के अधिकारों का हनन होगा। इस तानाशाही पूर्ण निर्णय को तत्काल प्रभाव से वापस लेेने के साथ ही रेंजर एसोसिएशन इसकी घोर निंदा करता है और इस व्यवस्था का विरोध करेंगे।

तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 महिलाओं समेत 8 की मौत; कई घायल     |     गया में ताबड़तोड़ फायरिंग, बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या; युवक की हालत गंभीर     |     हार्दिक पंड्या की उल्टी गिनती शुरू, मुंबई इंडियंस को मिली शिकायत के बाद जाएगी कप्तानी?     |     कुणाल हत्याकांड में मास्टरमाइंड मौसा के बाद अब लेडी डॉन गिरफ्तार, हुए और नए खुलासे     |     मनोज बाजपेयी की फिल्म का ट्रेलर देख साउथ वाले शर्म से लाल हो जाएंगे!     |     गौरी और शाहरुख खान का शादी के बाद का पहला ऐड हुआ वायरल, फैंस बोले- तो अब पता चला…     |     23 सेकंड का वो Video, जिसने केएल राहुल से बहुत कुछ छीन लिया, बॉस ने भी सबके सामने लगाई फटकार     |     शेयर बाजार गिरने के ये रहे पांच कारण, निवेशकों के डूबे 5 लाख करोड़     |     साल में सिर्फ एक बार ही क्यों दिखते हैं बांके बिहारी के चरण… कब आता है वो मौका?     |     48 घंटे में ही इजराइल ने राफा में मचा दी तबाही, बॉर्डर खोलने को भी राजी नहीं     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें