Breaking
ग्वालियर की युवती से महाराष्ट्र में चलती ट्रेन में दुष्कर्म, जीआरपी ने दर्ज किया मामला... बैतूल में बारातियों से भरी कार अनियंत्रित होकर पलटी, 16 लोग हुए घायल... CBI इंस्पेक्टर 10 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार, MP नर्सिंग घोटाले की कर रहा था जांच... नाबालिग लड़के और लड़की का शव पेड़ से लटका मिला, प्रेम संबंधों की आशंका बिहार में पूर्व पार्षद विजय झा गिरफ्तार, पत्नी हिरासत में…आयकर विभाग की छापेमारी में भारी मात्रा में... फुटपाथ से 9 महीने के बच्चे को उठाकर महिला ने 58 हजार में बेचा; बच्चा चोरी गैंग का पर्दाफाश दिल्ली पुलिस झूठ फैला रही, CM आवास से DVR लेकर गई है… स्वाति मालीवाल मामले पर बोली AAP कोलकाता में कांग्रेस कार्यालय के सामने मल्लिकार्जुन खरगे की तस्वीर पर पोती गई कालिख, फिर दूध से धोया... इस दिन रिलीज होगा ‘गुल्लक’ का चौथा सीजन, ट्रेलर आया सामने ‘ICC ट्रॉफी जीतने का मौका…’ टीम इंडिया के कोच बनने को लेकर क्या बोले जस्टिन लैंगर?

गुना में महिलाओं पर भड़की प्रियदर्शनी राजे, कहा- अपना काम खुद करना सीखो

गुना: गुना शिवपुरी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी राजे का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह ग्रामीण महिलाओं को डांट लगाती हुई नजर आ रही हैं। महिलाएं उन्हें पानी की समस्या से अवगत करा रही थीं, इसी दौरान वह नाराज हो गईं। यह वीडियो बमोरी विधानसभा का बताया जा रहा है।

बता दें कि प्रियदर्शनी राजे सिंधिया पिछले 15 दिनों से क्षेत्र में लगातार प्रचार कर रही हैं। वह लोगों से डोर टू डोर संपर्क कर रहे हैं। कभी महिलाओं से हाथ पर मेहंदी लगवाती दिखती है तो कभी वह कैरम खेलती हुई नजर आ रही हैं तो कभी चूल्हे पर रोटियां बनाती हुई दिख रही हैं। कभी वह महिलाओं के साथ कंगन बनाती हुई दिख रही हैं। वह अपने प्रचार में महिलाओं से संपर्क कर रही हैं।

इसी कड़ी में गुरुवार को वह गुना जिले की बमोरी विधानसभा में प्रचार करने के लिए पहुंची थीं। इसी दौरान का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो खजूरी गांव का बताया जा रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि प्रियदर्शनी राजे कार में बैठी हुई हैं। खजूरी गांव की कुछ महिलाएं उन्हें गांव में पानी की समस्या से अवगत करा रही हैं। इसी दौरान वह महिलाओं से कहती हैं कि आवेदन लिखकर दे दीजिए। इस पर किसी महिला ने कह दिया कि आप ही लिख लीजिए। इस बात को सुनकर प्रियदर्शनी राजे गुस्सा हो गईं। उन्होंने महिलाओं को डांटने वाले लहजे में कहा कि “आप लिखो और मुझे दो, मेरा काम नहीं है आपका काम करना। खुद अपना काम करना सीखो।” इस पर महिलाओं ने भी कहा कि हां मैडम हम लिखेंगे। आप जब बन जाओ तो एक बार आना जरूर गांव में। इतनी पानी की समस्या है, लड़कों की शादी तक नहीं हो रही है।

ग्वालियर की युवती से महाराष्ट्र में चलती ट्रेन में दुष्कर्म, जीआरपी ने दर्ज किया मामला…     |     बैतूल में बारातियों से भरी कार अनियंत्रित होकर पलटी, 16 लोग हुए घायल…     |     CBI इंस्पेक्टर 10 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार, MP नर्सिंग घोटाले की कर रहा था जांच…     |     नाबालिग लड़के और लड़की का शव पेड़ से लटका मिला, प्रेम संबंधों की आशंका     |     बिहार में पूर्व पार्षद विजय झा गिरफ्तार, पत्नी हिरासत में…आयकर विभाग की छापेमारी में भारी मात्रा में कैश-गोल्ड जब्त     |     फुटपाथ से 9 महीने के बच्चे को उठाकर महिला ने 58 हजार में बेचा; बच्चा चोरी गैंग का पर्दाफाश     |     दिल्ली पुलिस झूठ फैला रही, CM आवास से DVR लेकर गई है… स्वाति मालीवाल मामले पर बोली AAP     |     कोलकाता में कांग्रेस कार्यालय के सामने मल्लिकार्जुन खरगे की तस्वीर पर पोती गई कालिख, फिर दूध से धोया गया पोस्टर     |     इस दिन रिलीज होगा ‘गुल्लक’ का चौथा सीजन, ट्रेलर आया सामने     |     ‘ICC ट्रॉफी जीतने का मौका…’ टीम इंडिया के कोच बनने को लेकर क्या बोले जस्टिन लैंगर?     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें