ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
विदेश

पाकिस्तानियों की सबसे बड़ी दिक्कत का हुआ खुलासा, कश्मीर नहीं बल्कि इस परेशानी से हैं ग्रस्त

इस्लामाबाद। दुनिया भर के मंच पर कश्मीर मुद्दे को अलाप रहे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को शायद यह ही नहीं पता कि आखिरकार उनकी जनता क्या चाहती हैं।…और यह बात हम आपको भी बता दें कि अगर आप ये मानते हैं कि पाकिस्तान की जनता के लिए भी कश्मीर कोई बड़ा या सबसे बड़ा मुद्दा है तो आप गलत हैं। गैलप इंटरनेशनल ने आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान के सभी चारों प्रांतों में सर्वेक्षण कराया है। इसमें जो बात सामने आई है, वो बेहद ही गंभीर है और वहीं इमरान खान के लिए यह बुरी खबर भी है। बता दें कि सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है कि पाकिस्तान के लोगों के लिए कश्मीर मुद्दा नहीं, बल्कि बढ़ती महंगाई सबसे बड़ी समस्या है।

गैलप एंड गिलानी पाकिस्तान द्वारा मंगलवार को जारी किए गए सर्वे में कहा गया कि सर्वेक्षण में शामिल 53 फीसदी लोगों ने देश की अर्थव्यवस्था, और खास तौर पर बढ़ रही महंगाई को देश की सबसे बड़ी समस्या माना है। सर्वेक्षण में बताया गया कि महंगाई के बाद बेरोजगारी (23%), कश्मीर मुद्दा (8%), भ्रष्टाचार (4%) और जल संकट (4%) लोगों की समस्या है। सर्वेक्षण में राजनीतिक अस्थिरता, बिजली संकट, अन्य मुद्दों के बीच डेंगू के प्रकोप की आशंकाओं का भी उल्लेख किया गया है।

गैलप पाकिस्तान ने कहा कि सर्वेक्षण में चारों प्रांतों- बलूचिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा, पंजाब और सिंध के पुरुषों और महिलाओं को शामिल किया गया। बता दें कि पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था का पिछले कुछ वर्षों में बुरा हाल हैं। इमरान खान के 13 महीने के कार्यकाल में पाकिस्‍तान की हालत दिनोदिन खराब होती गई है। पाकिस्‍तान में भ्रष्‍टाचार का बोलबाला बढ़ा है। प्रशासनिक भ्रष्‍टाचार से कारोबारी और आम जनता कराह रही है। वहीं गरीबी नित नए रिकॉर्ड बना रही है।

वहीं, पाकिस्‍तानी कारोबारियों का भरोसा इमरान खान की सरकार से डिगने लगा है। बीते दिनों कारोबारियों ने सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा से मुलाकात करके शिकायत की थी कि सरकार की एजेंसियां उन्‍हें बिना वजह परेशान कर रही हैं। गौरतलब है कि पाकिस्‍तान में पिछले साल महंगाई दर 3.9 फीसद थी जो बढ़कर 7.3 फीसद पर पहुंच गई है। अनुमान है कि अगले साल यह 13 फीसद तक पहुंच सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button