ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
उत्तरप्रदेश

किशोरी से युवक ने किया रेप, बनाया अश्लील Video, अब वायरल करने की धमकी देकर मांग रहा है 10 लाख

बस्‍ती जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र के एक मोहल्‍ला निवासी 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्‍कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने फोटो और अश्‍लील वीडियो बना लिए। आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए 10 लाख रूपए की मांग करने का मामला सामने आया है। मामले में पीडित किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी और उसके पिता के खिलाफ आईपीसी, आईटी एक्‍ट एवं पाक्‍सो एक्‍ट की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

बेटी ने परिजनों को दी जानकारी

जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के एक मोहल्‍ला निवासी 15 वर्षीय किशोरी से मोहल्‍ले के ही एक युवक का सम्‍पर्क हो गया। बहकावे में आई किशोरी के साथ आरोपी ने कई बार दुष्‍कर्म किया, किशोरी की आपत्तिजनक, अश्‍लील फोटो और वीडियो बना लिया। फोटो और वीडियो के आधार पर आरोपी ने किशोरी से 10 लाख रूपए की डिमांड की। पैसा न देने पर फोटो, वीडियो को यू टयूब, सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दिया। इसके बाद पीडित किशोरी ने अपने परिवार वालों को इस बारे में जानकारी दी। बेटी की आपबीती सुन परिवार सकते में आ गया।

कोतवाली में दी तहरीर

पीडित किशोरी के पिता के अनुसार जब उसने इस बारे में आरोपी से पूछताछ की, और इस तरह की हरकत की उसके पिता से शिकायत किया तो आरोपी के पिता ने उल्‍टे उन्‍हें जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता के पिता ने बेटी के साथ हुए दुष्‍कर्म और उसकी आपत्तिजनक अश्‍लील, फोटो और वीडियो बनाकर ब्‍लैकमेल कर रूपए मांगने के मामले में कोतवाली थाने में तहरीर देते हुए बेटी को न्‍याय दिलाए जाने और परिवार को बदनामी से बचाने की गुहार लगाया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में आरोपी और उसके पिता के खिलाफ बलात्‍कार, भय कारित कर धन की वसूली करने, जानमाल की धमकी देने और पाक्‍सो एक्‍ट की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

कोतवाली पुलिस ने बताया कि मामले में आरोपी और पीडिता दोनो एक ही मोहल्‍ले में रहते हैं। आरोपी मूल रूप से नगर थाना क्षेत्र के निवासी हैं। पीडिता के पिता की तहरीर पर दोनो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, आरोपियों की गिरफ्तारी कर आवश्‍यक विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button