ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
देश

 जम्मू-कश्मीर और लेह लद्दाख को लेकर आज गृहमंत्री अमित शाह करेंगे उच्चस्तरीय बैठक

नई दिल्ली । जम्मू कश्मीर और लेह लद्दाख की सुरक्षा और विकास परियोजनाओं की स्तिथि को लेकर बुधवार शाम केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली में दो उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इन बैठकों में केंद्र शासित प्रदेशों के वरिष्ठ अधिकारी सहित गृह मंत्रालय के अधिकारी भी हिस्सा लेंगे। उल्लेखनीय है कि जम्मू के सिधरा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच बुधवार को हुई मुठभेड़ पर भी गृह मंत्रालय की पैनी नजर है।

गृह मंत्रालय के सूत्रों ने बताया बुधवार शाम केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली में दो अहम बैठकें करने वाले हैं जिसमें जम्मू कश्मीर और लेह लद्दाख की सुरक्षा सहित अन्य मुद्दों को लेकर समीक्षा की जाएगी। इन बैठकों में उपराज्यपाल समेत डीजी बीएसएफ डीजी सीआरपीएफ जम्मू कश्मीर के डीजीपी सहित आईबी और रॉ चीफ भी शामिल रहेंगे।

बैठक में जम्मू कश्मीर में आतंकवाद को लेकर सुरक्षाबलों की रणनीति और लद्दाख की सुरक्षा व्यवस्था समेत विकास परियोजनाओं पर भी चर्चा की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक शाम 4 बजे जम्मू कश्मीर की उच्च स्तरीय बैठक में बढ़ती आतंकी गतिविधियों पर बातचीत होगी। इसके अलावा सीमा पर बढ़ रही ड्रोन एक्टिविटी टारगेटेड किलिंग और कश्मीरी पंडितों पर हमले के मामले पर भी चर्चा हो सकती है। इसके पहले लद्दाख के उपराज्यपाल दोपहर 3 बजे अमित शाह से मुलाकात कर कई अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

Related Articles

Back to top button