ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...
विदेश

गैर-जरूरी गतिविधियों से बचें और सतर्क रहें पाकिस्तान में रह रहे सऊदी नागरिक 

इस्लामाबाद। सऊदी अरब ने पाकिस्तान में रह रहे अपने नागरिकों को सतर्कता बरतने के लिए कहा है। सऊदी अरब ने अलर्ट में अपने नागरिकों से कहा कि वे पाकिस्तान में गैरजरूरी गतिविधियों से बचें। सऊदी अरब द्वारा अपने नागरिकों को यह चेतावनी रविवार को पाकिस्तान में हुए बम धमाकों के बाद दी गई है।

सऊदी अरब द्वारा जारी की गई एडवाइजरी में नागरिकों से कहा गया है कि वे अपनी यात्राएं शहर के भीतर ही सीमित रखें और इस्लामाबाद में किसी भी पांच सितारा होटल में जाने से बचें। सऊदी अरब ने इन जगहों पर संभावित आतंकी हमले की संभावना जताई है।
इस्लामाबाद में सऊदी अरब के दूतावास ने ट्वीट कर कहा कि पाकिस्तान में रह रहे हमारे नागरिकों को सावधान रहने की जरूरत है। नागरिकों से निवेदन है कि वे बेवजह बाहर न जाएं। राजधानी इस्लामाबाद में अधिकारियों ने सुरक्षा अलर्ट को उच्चतम स्तर तक बढ़ा दिया है।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने सोमवार को पाकिस्तान में रह रहे अपने नागरिकों के लिए ट्रेवल एडवाइजरी जारी की थी। ऑस्ट्रेलिया ने अपने नागरिकों को हिदायत दी है कि इस्लामाबाद शहर की सीमा के भीतर ही यात्राएं करें और सतर्कता बरतें। ऑस्ट्रेलियाई दूतावास ने अपनी एडवाइजरी नागरिकों से कहा है कि वे पाकिस्तान की लेटेस्ट खबरों के लिए मीडिया पर नजर रखें। इससे पहले रविवार को अमेरिका ने भी पाकिस्तान में रह रहे अपने नागरिकों को अलर्ट किया था।

 

Related Articles

Back to top button