ब्रेकिंग
Chhatarpur News: खजुराहो के आदिवर्त संग्रहालय में गूंज रहे बुंदेली और बघेली लोकगीत, मां काली के खप्प... CM Mohan Yadav Jabalpur Visit: बरेला के पास ढाबे पर रुके मुख्यमंत्री, फ्री कोचिंग देने वाले युवा को ... Bandhavgarh Tiger Reserve: उमरिया सामान्य वन मंडल में हाथी की एंट्री, वन विभाग की टीम लोकेशन ट्रेस क... कश्मीर में मौसम का अनोखा मिजाज: अक्टूबर में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, श्रीनगर और काजीगुंड में चढ़... राजस्थान यूथ कांग्रेस चुनाव परिणाम घोषित: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, अध्यक्ष बनन... Ramanujganj Kanhar River: एनीकट के पास नदी में फंसा युवक, स्थानीय गोताखोरों की मदद से सुरक्षित बाहर ... उत्तराखंड के त्यूणी में खौफनाक सड़क हादसा: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत और दो घायल फिल्म 'दृश्यम' से प्रेरित होकर खौफनाक वारदात: 2000 किलोमीटर दूर सूरत से आकर बेटे ने कुल्हाड़ी से की ... Balod News: सनौद में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बाइक; पिता और 12 साल के बेटे की मौत Katihar Crime News: बिहार के कटिहार में दिनदहाड़े बाजार में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, इलाके में ...
उत्तरप्रदेश

केंद्रीय मंत्री ने मोतीपुर कला में आदिवासी कार्यकर्ता के घर पर किया भोजन

श्रावस्ती, जनपद के विकास खंड सिरसिया के अंतर्गत ग्राम पंचायत मोतीपुर कला के थारू जनजाति के कार्यकर्ता/ग्राम प्रधान राधे श्याम चौधरी के घर भोजन करने पहुंचने पर देश के मंत्री, कृषि एवं किसान कल्याण, भारत सरकार नरेन्द्र सिंह तोमर का थारू समुदाय के लोगों ने अगुवानी कर परम्परा के अनुसार फूलमाला भेंटकर स्वागत किया। तत्पश्चात् माननीय मंत्री एंव उनके साथ दर्जनों जनप्रतिनिधिगण, पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारियों को जंगलों में पाये जाने वाला पौधा मोहराइन के पत्ते से बने पत्तल में भोजन ग्रहण किया। तथा मंत्री को एवं अन्य कार्यकर्ता गणों को जगंलों में पाये जाने वाला पौधा विजय शाल के गिलास में पानी भी पिलाया गया। इस दौरान मंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री की अगुवाई में बिना भेद-भाव के सभी वर्गो के विकास हेतु योजनाएं चलायी जा रही है, और यह भी ध्यान रखा जा रहा है कि समाज में खड़े आखिरी पंक्ति के व्यक्तियों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिले, और सम्मान के साथ वे अपना जीवन-यापन कर सके। उन्होने कहा कि कोरोना काल के दौरान गरीब, बेसराहा लोगों को निःशुल्क खाद्यान्न भी मुहैया कराया गया, ताकि देश का कोई भी नागरिक भूखा न रहने पाये। यह पहली सरकार है जो भारत वासियों के दुःख दर्द में हमेशा साथ खड़ी रहती है। तथा सहायता के लिए सदैव तत्पर रहती है।

इस दौरान मंत्री ने किसानों का भी कुशल क्षेम जाना तथा निराकरण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित भी किया। विकास खण्ड सिरसिया के अन्तर्गत ग्राम पंचायत गब्बापुर में निर्माणाधीन कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रगति की भी उन्होने जानकारी ली, तथा सम्बन्धित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाकर पूरा कराने का निर्देश दिया, ताकि जिले के किसान लाभान्वित हो सके।

Related Articles

Back to top button