ब्रेकिंग
Weather Update: दिल्ली-NCR में जारी रहेगा भीषण गर्मी का सितम, यूपी-पंजाब समेत इन राज्यों में हीटवेव ... Raxaul News: भारत-नेपाल सीमा पर संदिग्ध चीनी नागरिक गिरफ्तार, ई-रिक्शा से जा रहा था नेपाल, SSB ने दब... Telangana POCSO Case: पॉक्सो मामले में बंदी भगीरथ को झटका, हाईकोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद किया स... Bengal Politics: सॉल्ट लेक में टीएमसी दफ्तर से बरामद हुए कई आधार कार्ड, बीजेपी के ताला खोलने के बाद ... Ulhasnagar Crime News: उल्हासनगर में इंसानियत शर्मसार! मंदिर प्रवेश विवाद में महिलाओं के बाल काटे, च... Samba Narco Demolition: सांबा में ड्रग तस्करों के 'नार्को महलों' पर चला बुलडोजर, 60 करोड़ की 50 कनाल... Delhi Startup Scheme: दिल्ली में महिलाओं को स्टार्टअप के लिए मिलेगा ₹10 करोड़ का बिना गारंटी लोन, सी... Bharatmala Expressway Accident: बालोतरा में भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर पलटी स्कॉर्पियो, गुजरात के 3 श्... केरल शपथ ग्रहण: सीएम वी डी सतीशन के साथ 20 मंत्री भी लेंगे शपथ; राहुल, प्रियंका और खरगे रहेंगे मौजूद CBSE 12th Result: सीबीएसई ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) विवाद पर शिक्षा सचिव संजय कुमार का बड़ा बयान, फी...
व्यापार

लगातार दूसरे दिन सोने के दाम में इजाफा, चांदी 70,000 के पार,सोना 55,600 के पार

Gold Silver  : लगातार दूसरे दिन सोना और चांदी के दाम में तेजी देखने को मिल रही है. देश का वायदा बाजार ओपन होते ही सोने के दाम  55,600 के लेवल को क्रॉस कर गए. वहीं चांदी के दाम  में 1000 रुपये से ज्यादा की तेजी देखने को मिली और दाम 70 हजार के लेवल को छू गए. जानकारों की मानें तो सोना मार्च 2022 के बाद 70 हजार के लेवल पर आया है. वहीं सोने के दाम में भी करीब 7 महीने का हाई देखने को मिल रहा है.

विदेशी बाजारों की बात करें तो सोने के दाम में एक फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है और चांदी के दाम 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं. जानकारों के अनुसार फेड इस साल पॉलिसी रेट में कम गति के साथ इजाफा करेगा जिसकी वजह से डॉलर इंडेक्स 104 से नीचे आ गया है. जिसका असर सोने और चांदी के दाम में देखने को मिल रहा है.

एमसीएक्स पर सोना सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर 372 रुपये प्रति दस ग्राम की तेजी के साथ 55,550 रुपये पर कारोबार कर रहा है.वैसे आज सुबह सोना 55,280 रुपये प्रति दस ग्राम के साथ ओपन हुआ था.कारोबारी सत्र के दौरान सोने के दाम 55,622 रुपये प्रति दस ग्राम के साथ हाई पर पहुंचे.सोमवार को बाजार बंद होने के दाम 55,178 रुपये पर थे.आज सोने के दाम वायदा बाजार में 7 महीने के हाई पर कारोबार कर रहे हैं.

एमसीएक्स पर चांदी सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर 1,009 रुपये प्रति कि​लोग्राम की तेजी के साथ 70,580 रुपये पर कारोबार कर रही है.वैसे आज सुबह 9 बजे चांदी की कीमत 69,850 रुपये प्रति किलोग्राम के साथ ओपन हुई थी.कारोबारी सत्र के दौरान चांदी के दाम 70,990 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए थे.एक दिन पहले चांदी रात 12 बजे 69,571 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी.वैसे आज चांदी मार्च 2022 के लेवल पर कारोबार कर रही है.

कॉमेक्स बाजार में गोल्ड फ्यूचर 1.18 फीसदी यानी 21.50 डॉलर प्रति ओंस की तेजी के साथ 1,847.70 डॉलर प्रति ओंस पर आ गया है.कॉमेक्स बाजार में गोल्ड स्पॉट एक फीसदी यानी 17.07 डॉलर प्रति ओंस की तेजी के साथ 1,841.09 डॉलर प्रति ओंस पर कारोबार कर रहा है.कॉमेक्स बाजार में सोना 6 महीने के हाई पर कारोबार कर रहा है.यूरोपीय मार्केट में सोने के दाम 1.22 फीसदी यानी 20.81 यूरो प्रति ओंस की तेजी के साथ 1,724.60 यूरो पर कारोबार कर रहा है.ब्रिटिश मार्केट में गोल्ड स्पॉट के दाम 1.10 फीसदी यानी 16.62 पाउंड प्रति ओंस की तेजी के साथ 1,524.51 पाउंड प्रति ओंस पर कारोबार कर रहा है.

 

Related Articles

Back to top button