ब्रेकिंग
Weather Update Today: दिल्ली में हीटवेव का अलर्ट, 28 मई से मौसम लेगा यू-टर्न; जानें आपके राज्य का हा... Strait of Hormuz Updates: क्या है होर्मुज का नया सर्विस प्रोटोकॉल? जहां से होती है दुनिया की 20% तेल... Indore Honeytrap Case: इंदौर हनीट्रैप मामले में बड़ा एक्शन; श्वेता विजय जैन समेत 7 आरोपी भेजे गए जेल PoK Terror Network: 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद PoK में फिर सक्रिय हुआ लश्कर; हाफिज सईद के बेटे ने पूर्व ... Supreme Court Judgement: सैनिटरी पैड और शौचालय की कमी से पढ़ाई न छोड़ें लड़कियां; सुप्रीम कोर्ट की क... Delhi Metro Monday: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने फिर किया मेट्रो और बस से सफर; सचिवालय पहुंचकर की ख... महंगाई पर सियासत: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तीखा तंज— 'इन्फ्लेशन मैन' किस्तों में काट रहे जनता की ... Delhi Gymkhana Club: दिल्ली का ऐतिहासिक जिमखाना क्लब होगा बंद! केंद्र सरकार ने 5 जून तक परिसर खाली क... Kanpur ITBP Jawan Case: कानपुर में ITBP जवान की मां का हाथ काटने का मामला; दूसरी जांच में दोनों अस्प... Jaisalmer Dumping Yard: जैसलमेर के बड़ाबाग डंपिंग यार्ड में खुले में मिले मृत गोवंश; लोगों में भारी ...
मनोरंजन

Ranu Mondal Viral Video: खराब रवैये के कारण सुर्खियों में आईं रानू मंडल, अब मीडिया के सामने किया ऐसा बर्ताव

नई दिल्ली। लता मंगेश्कर का गाना गाकर रातों रात इंटरनेट पर वायरल होने वालीं रानू मंडल फिर एक बार सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटौर रही हैं। इसबार रानू के वायरल होने का कारण उनका कोई नया गाना नहीं बल्कि उनका हाई लेवल एटीट्यूड है जिसे देख सोशल मीडिया में लोगों का गुस्सा फूट रहा है। हाल ही में रानू मंडल की एक और वीडियो सामने आई है जिसमें वो मीडिया के सामने काफी अजीब बर्ताव कर रही हैं।

कुछ दिनों पहले रानू मंडल का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें सेल्फी की मांग करने वाली महिला से रानू मंडल ने काफी अजीब व्यवहार किया था। अब इसके बाद रानू का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें रानू मीडिया के सवाल को अजीब ढंग से नज़रअंदाज़ कर रही हैं। वीडियो में एक रिपोर्टर द्वारा पूछा जाता है, क्या आपको यकीन हो गया कि सपने सच होते हैं, आपको इतने बड़े पैमाने में कुछ मिला है जिंदगी में।

इस सवाल के पूछे जाने के समय रानू मंडल पॉपकोर्न खा रही थीं फिर जवाब पूछने पर रानू ने अजीब शक्ल बनाकर कहा कि कुछ सुनाई नहीं दिया। रानू मंडल की ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही है। लोग रानू का ये बदला हुआ एटीट्यूड देखकर काफी हैरान हो गए हैं जिससे बाद उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है।

एक यूज़र ने इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ऐसा ही होता है जब किसी को रोड से उठाकर स्टार बनाएंगे। एक दूसरे यूज़र ने लिखा, भीख मांगते हुए ही बेस्ट थी ये। एक यूज़र ने एडवाइज़ देते हुए लिखा, अपनी औकात कभी भूलनी नहीं चाहिए।

आपको बताते चलें कि कुछ महीनों पहले रानू मंडल की पहली वीडियो वायरल हुई थी जिसमें वो रेल्वे स्टेशन पर बैठी हुईं लता मंगेश्कर का गाना गा रही थीं। लोगों को ये गाना इतना पसंद आया कि वो वीडियो आग की तरह हर जगह पहुंच गया। इसके बाद रानू मंडल के टैलेंट की सराहना करते हुए हिमेश रेशमिया ने उन्हें अपनी फिल्म के गाने तेरी मेरी कहानी का ऑफर दिया था। रानू की आवाज़ में आया ये गाना भी लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया था। अब देखना होगा कि रानू मंडल के बदले तेवर आखिर कब तक रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button