ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
मध्यप्रदेश

महात्‍मा गांधी चौराहे पर डटे करणी सैनिक, गृहमंत्री नरोत्‍तम बोले

भोपाल। राजधानी के भेल एरिया में स्थित महात्मा गांधी चौराहे पर करणी सेना का जन आंदोलन चौथे दिन बुधवार को भी जारी है। भूख हड़ताल पर बैठे करणी सेना के नर्मदापुरम संभागीय प्रवक्ता लल्लन सिंह राजपूत की तबियत मंगलवार बुधवार की रात बिगड़ी। करणी सेना के भोपाल महानगर अध्यक्ष कृष्णा बुंदेला ने दी जानकारी। बताया कि रात को उनका बीपी अचानक बढ़ गया था। घबराहट होने लगी थी। जिस पर करणी सेना के साथ मौजूद डाक्टरों ने जांच की और पानी पिलाने के बाद आराम कराया। सुबह इसकी जानकारी प्रशासन को दे दी है। करणी सैनिक 21 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके संदर्भ में जब प्रदेश के गृहमंत्री डा. नरोत्‍तम मिश्रा से प्रतिक्रिया ली गई तो उनका कहना था कि करणी सेना वाले हमारे अपने हैं। हम उन्‍हें मना लेंगे। उन्‍होंने शायराना अंदाज में कहा कि ‘वो (करणी सेना वाले) हमारे अपने हैं,‌ कोई गैर नहीं। हम भाइयों में आपस में कोई बैर नहीं।’ हम बड़े सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में चर्चा करेंगे, आग्रह करेंगे, निवेदन करेंगे और मेरा मानना है कि वो मान जाएंगे। कृष्णा बुंदेला ने दोहराया, मांगे मानने के लिए संयुक्त समिति नहीं बनाने तक जारी रहेगा जन-आंदोलन। हम यहां से उठाने की या जबरन खदेड़ने की कोशिश की और स्थिति बिगड़ी तो इसके लिए प्रशासन होगा जिम्मेदार। महात्मा गांधी चौराहे पर रात में एक बजे के बाद कम हो गई थी करणी सेना के लोगों की संख्या। बुधवार सुबह से फिर से करणी सैनिक वहां पहुंचने लगे हैं।

Related Articles

Back to top button