ब्रेकिंग
Delhi Tribal Samagam: दिल्ली के लाल किले पर जुटेगा 1 लाख आदिवासियों का महासैलाब; RSS का बड़ा सांस्कृ... Gujarat AAP News: नर्मदा जिला पंचायत में ऐतिहासिक जीत के बाद गुजरात जाएंगे अरविंद केजरीवाल; राजपीप्ल... Bihar Politics: सीएम सम्राट चौधरी ने किया 'राज्य स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति' का पुनर्गठन; वि... Bhagalpur News: भागलपुर में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर पथराव; परिजनों का आरोप—घर में घुसकर महिलाओं ... Rampur Court Verdict: आजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ा झटका; दो PAN कार्ड मामले में कोर्ट ने बढ़ाई स... Twisha Sharma Case: कोर्ट में तनकर खड़ा रहा आरोपी पति समर्थ सिंह; जज अनुदिता गुप्ता ने दी 7 दिन की प... Rajasthan Fuel Price: भजनलाल सरकार पर बरसे अशोक गहलोत; बोले—वैट कम करे राज्य सरकार, जनता पर बढ़ा बोझ Petrol Diesel Price News: पेट्रोल-डीजल को GST के दायरे में लाने की मांग; CTI चेयरमैन बृजेश गोयल ने प... Lucknow Power Cut: लखनऊ में बिजली कटौती पर हंगामा; हाईवे जाम करने वाले 150 अज्ञात प्रदर्शनकारियों पर... Twisha Sharma Case: भोपाल एम्स में दोबारा होगा ट्विशा का पोस्टमार्टम; जबलपुर से गिरफ्तार आरोपी समर्थ...
मध्यप्रदेश

मैं खुद नहीं, आगे भी पार्टी ही तय करेगी मेरी भूमिका : शिवराज

भोपाल।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि वह पार्टी के एक समर्पित कार्यकर्ता हैं। वह खुद तय नहीं कर सकते कि उन्हें क्या काम करना है। पार्टी जो जिम्मेदारी देगी, उसे निभाएंगे। पार्टी और सरकार में भूमिका की अटकलों के बीच शिवराज सिंह ने यह बात कही है। उन्होंने कहा कि, ‘मैं पार्टी में किसी भी जिम्मेदारी के बारे में अपने आप तय नहीं कर सकता। पार्टी जो भी निर्धारित करेगी, वह मैं करूंगा। अगर पार्टी मुझसे कार्यक्रम में दरी बिछाने के लिए कहेगी तो मैं वह भी करूंगा। एक अच्छा पार्टी कार्यकर्ता वह है, जो अपने बारे में स्वयं निर्णय नहीं लेता। यह पार्टी को तय करना है कि कौन सा व्यक्ति कहां पर उपयुक्त रहेगा। प्रदेश में इसी वर्ष अंत में विधानसभा के चुनाव होने हैं। हाल ही में इंदौर में प्रवासी भारतीय सम्मेलन और ग्‍लोबल इंवेस्टर्स समिट का सफलतापूर्वक आयोजन करा चुके शिवराज ने चुनाव के संदर्भ में कहा कि, ‘हमारे लिए तो हर वर्ष ही चुनावी है। हम नियमित काम करते हैं। चुनावी वर्ष की अवधारणा तो उनके लिए है, जो वर्षों तक काम ही नहीं करते। हालांकि, उन्होंने कहा कि उनका जोर आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश बनाने को लेकर है। इसके लिए बुनियादी संसाधन, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। गुजराज के विधानसभा चुनाव के बाद मध्य प्रदेश में भी वर्तमान विधायकों में करीब 40 प्रतिशत को बदलने की बात जोर पकड़ रही है। इस पर उन्होंने कहा कि यह कि यह भी पार्टी तय करेगी।

Related Articles

Back to top button