ब्रेकिंग
Gwalior News: ग्वालियर में लिफ्ट में फंसे मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, 10-15 म... Madhya Pradesh Local News: छिंदवाड़ा को सूखाग्रस्त घोषित करने और मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट प... MP Education Department Update: वर्ष 2001 से पहले नियुक्त शिक्षाकर्मियों को बड़ा फायदा, हाईकोर्ट ने ... Kanker Patwari Strike: कांकेर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से धान खरीदी और फसल सर्वे का काम... सूर्य नगर में आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा की नई सुविधा, ‘आयु आरोग्य’ के जरिए स्थानीय लोगों को मिल... Bilaspur Political News: बिलासपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस भवन में हंगामे को लेकर पुल... Kawardha Police Action: सरेआम धारदार हथियार लेकर घूम रहे थे बदमाश, सिटी कोतवाली पुलिस ने दबोचा Chhattisgarh News: कोरबा में पटवारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 13 अक्टूबर से उग्र आंदोलन का ऐला... Latehar News: चंदवा के ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, झारखंड और पलामू में जश्न का माहौल SIR Voter List Jharkhand: 30 नवंबर तक होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, एक दस्तावेज देकर दर्ज कराएं...
मनोरंजन

साउथ के डायरेक्टर एसएस राजामौली अब हॉलीवुड में करना चाहते हैं डेब्यू 

साउथ के डायरेक्टर एसएस राजामौली और उनकी फिल्म आरआरआर इन दिनों दुनियाभर में चर्चा का विषय बनी हुई है। गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड और क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड जीतने के बाद अब वो हॉलीवुड फिल्मों में हाथ आजमाना चाहते हैं। बीते हफ्ते क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड जीतने के बाद राजामौली की मुलाकात दिग्गज निर्देशक स्टीवन स्पीलबर्ग और जेम्स कैमरून से भी हुई और दोनों ने पीरियड फिल्म आरआरआर की तारीफ की।

एक्सपेरिमेंट करने के लिए तैयार एसएस राजामौली

आरआरआर के एक्टर जूनियर एनटीआर और राम चरण से हाल ही में उनके हॉलीवुड फिल्मों में काम करने के प्लान के बारे में पूछा गया था। अब डायरेक्टर एसएस राजामौली से भी इस विषय पर बात की गई। अमेरिकी मैगजीन एंटरटेनमेंट वीकली के अवार्डिस्ट पॉडकास्ट से बात करते हुए उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि हॉलीवुड में फिल्म बनाना दुनिया भर के हर फिल्म डायरेक्टर का सपना है। मैं उनसे अलग नहीं हूं। मैं एक्सपेरिमेंट करने के लिए तैयार हूं।”
राजामौली ने यह भी बताया कि वह अभी थोड़ा कंफ्यूजन में हैं कि आगे क्या करना है। बात को जारी रखते हुए उन्होंने कहा, “भारत की बात करें तो वहां मैं एक तानाशाह हूं। मुझे वहां कोई नहीं बता सकती कि फिल्म कैसे बनानी है।  शायद मैं किसी के साथ मिलकर मेरा पहला प्रोजेक्ट करूं।”

आरआरआर ने रचा इतिहास

राजामौली की आरआरआर ने हाल ही में लगातार दो अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड अपने नाम किया। फिल्म ने 10 जनवरी को कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स में हुए 80 वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में दो अलग-अलग कैटेगरी में अपनी दावेदारी पक्की की थी। पहला नॉमिनेशन आरआरआर को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग (नाटू-नाटू) और दूसरा बेस्ट नॉन इंग्लिश फिल्म के लिए मिला था। फिल्म बेस्ट नॉन इंग्लिश लैंग्वेज फिल्म अवॉर्ड जीतने से चूक गई, लेकिन नाटू-नाटू ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का अवॉर्ड अपने नाम किया। इसके बाद फिल्म ने बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज का क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड भी अपने नाम किया।

Related Articles

Back to top button