ब्रेकिंग
Lohardaga-Tori Rail Line: लोहरदगा में बड़ा हादसा टला; रेलवे ट्रैक पर भैंसों से टकराई ट्रेन, RPF ने शु... Progressive Farmer Palamu: झारखंड के इस दंपती ने पेश की मिसाल; 2 एकड़ आम के बाग से हो रही हजारों की क... Rahul Gandhi Birthday Celebration: धनबाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राहुल गांधी का... Jharkhand Voter List Update: मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण 30 जून से; बीएलओ घर-घर करेंगे सर्वे, जान... Ranchi Municipal Corporation News: रांची में जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदकों को करना होगा इंतजार; पो... Agriculture Model Chhattisgarh: महाराष्ट्र के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम विष्णुदेव साय से की मुलाकात; धान... Balodabazar News: ट्रैक्टर जब्त होने और रिश्वत की मांग से परेशान किसान ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन... SECR Rail News: बिलासपुर-चांपा चौथी लाइन कार्य के चलते कई ट्रेनें रद्द; जानें 22 जून से 5 जुलाई तक क... Chhattisgarh Engineer Strike: जैजैपुर में इंजीनियर से मारपीट के बाद गरमाया माहौल; पूरे प्रदेश में आं... Balrampur PWD News: निर्माण कार्यों की धीमी गति पर भड़के PWD सचिव मुकेश बंसल; ठेकेदारों को नोटिस और ...
मध्यप्रदेश

रेत लेकर जा रहा ट्रैक्‍टर ट्राली समेत पलटा, दो की मौत, दो घायल

बैतूल  ।    कोतवाली थाना क्षेत्र के चिखलार गांव के पास बुधवार सुबह रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो युवक घायल हो गए हैं। घायलों को 108 एंबुलेस के जरिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां फिलहाल उनका उपचार चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बैतूल-रानीपुर मार्ग पर माहरुख नदी के समीप बैतूल की ओर रेत लेकर आते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर ट्राली समेत पलट गया। इससे ट्रैक्टर चालक समेत एक युवक की गंभीर चोट आने से मौके पर मौत हो गई। मृतकों के नाम रिंकू और सतीश बताए जा रहे हैं। वहीं इस हादसे में राजन चौहान और सोनू नामक दो युवक घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि रेत लेकर आते वक्त ट्रैक्टर चालक ने सामने से आ रही बाइक को बचाने का प्रयास किया, जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर ट्राली समेत पलट गया। बता दें कि यहां पर रेत का अवैध खनन धड़ल्‍ले से जारी है। रेत खदानों का ठेका होने के बाद अब तक अनुबंध नही हुआ है, जिससे एक भी वैध खदान से खनन शुरू नही हो सका है। इसी कारण रानीपुर, घोड़ाडोंगरी क्षेत्र की नदियों, नालों से बड़े पैमाने पर ट्रैक्टर, डंपरो के माध्यम से रेत का अवैध खनन कर परिवहन किया जा रहा है। पुलिस और खनिज विभाग के द्वारा रेत का अवैध परिवहन करने वाले वाहनों पर कोई कारवाई नही की जा रही है। इससे आए दिन हादसे हो रहे हैं।

 

Related Articles

Back to top button