ब्रेकिंग
सीजेपी कार्यकर्ता के पिता पर हमले के खिलाफ आक्रोश, कॉकरोच जनता पार्टी ने दिया 10 दिन का अल्टीमेटम छात्रों पर अत्यधिक बल प्रयोग के आरोप पर सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस का हलफनामा, कार्रवाई का किया ... जंतर-मंतर पर छात्रों से पुलिस की बदसलूकी: सुप्रीम कोर्ट बनाएगा हाई लेवल कमेटी, CJI बोले- निर्दोष छात... बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल: 18 IPS अधिकारियों के तबादले, सीवान एसपी पूरन झा हटे, भारत सोनी बने नए क... उमरिया का वह ऐतिहासिक गांव जहां कभी राजीव गांधी पहुंचे थे, आज 41 साल से सड़क को तरस रहा पंचकेदार कल्पेश्वर महादेव मंदिर में भारी बारिश से तबाही: मलबे से पटा परिसर, हवन कुंड और सुरक्षा दीवा... नालंदा में मिड डे मील में नमक की जगह मिलाया सर्फ: 24 से अधिक स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मची अफरा... महाराष्ट्र कैबिनेट के बड़े फैसले: पंढरपुर विकास के लिए विशेष पुनर्वास नीति, जायकवाड़ी फेज-2 को ₹6,47... शिव भक्ति पर शौहर ने दिया तीन तलाक: झारखंड की जमीला खातून बरेली में बनी ज्योति देवी, प्रकाश संग लिए ... लखनऊ के होटल क्रिस्टेलिया में फर्जी विदेश मंत्रालय अफसरों का हाईड्रामा, स्टाफ को बनाया बंधक
खेल

सचिन के करियर का आज है सबसे खास दिन, 30 साल पहले जो किया उसकी वजह से हैं ‘क्रिकेट का भगवान’

नई दिल्ली : आज से 30 साल पहले 16 साल के सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट क्रिकेट के साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदार्पण किया था। उस समय खेल के इस सबसे मुश्किल प्रारूप में सचिन पहली पारी में पाकिस्तान के खिलाफ सिर्फ 15 रन ही बना पाए थे। लेकिन इसके बाद सचिन ने जो सफर शुरू किया वो पूरे विश्व की आंखों में छाया हुआ है और वही 16 साल का मासूम आज क्रिकेट का भगवान कहा जाने लगा है। सचिन ने अपनी उस मासूमियत से निकलते हुए वो दर्जा क्रिकेट में हासिल किया जो उनके संन्यास लेने के बाद भी कायम है। पाकिस्तान की जिस टीम के खिलाफ सचिन ने पदार्पण किया था उसमें इमरान खान, वसीम अकरम, वकार युनिस जैसे घातक गेंदबाज थे।

वाकर ने पहली पारी में ही सचिन को आउट किया था। लेकिन कहानी इसके बाद से शुरू होती है। दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में सचिन ने इन्हीं वकार को पानी पिलाया और 59 रन बनाए। रन ज्यादा तो नहीं थे, लेकिन सचिन ने बता दिया था कि आने वाला कल उनका है जिसे उस समय की पाकिस्तान टीम ने भी माना था। हुआ भी यही। सचिन ने इसके बाद विश्व क्रिकेट पर राज किया और उनकी बादशाहत आज तक निर्विरोध जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button