ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...
खेल

भारतीय टीम के बल्‍लेबाज चेतेश्‍वर पुजारा के 100वें टेस्‍ट को टीम इंडिया ने बनाया खास

भारतीय टीम के अनुभवी बल्‍लेबाज चेतेश्‍वर पुजारा ने ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्‍ट में उतरते ही बेहद बड़ी उपलब्धि हासिल की। पुजारा अपने टेस्‍ट करियर का 100वां मैच खेल रहे हैं। पुजारा 100 या ज्‍यादा टेस्‍ट खेलने वाले भारत के 13वें खिलाड़ी बने। बता दें कि भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्‍कर ट्रॉफी का दूसरा टेस्‍ट नई दिल्‍ली के अरुण जेटली स्‍टेडियम पर खेला जा रहा है।

चेतेश्‍वर पुजारा को मैच से पहले प्रेजेंटेशन सेरेमनी में महान बल्‍लेबाज सुनील गावस्‍कर ने 100वें टेस्‍ट की कैप भेंट की। गावस्‍कर ने पुजारा का सेंचुरी क्‍लब में स्‍वागत किया। इस दौरान पुजारा का परिवार स्‍टेडियम में मौजूद था।

पुजारा ने क्‍या कहा

पुजारा ने कहा, धन्‍यवाद सनी भाई, आपसे यह भेंट पाकर सम्‍मानित महसूस कर रहा हूं। आप जैसे दिग्‍गजों ने मुझे प्रेरणा दी। युवा उम्र में मैंने हमेशा भारत के लिए खेलने का सपना देखा, लेकिन कभी नहीं सोचा था कि भारत के लिए 100 टेस्‍ट खेल पाऊंगा। मेरा मानना है कि टेस्‍ट क्रिकेट खेल का असली प्रारूप है और यह आपके टेंपरामेंट की परीक्षा लेता है।’

उन्‍होंने आगे कहा, ‘जिंदगी और टेस्‍ट क्रिकेट में कई समानताएं हैं। अगर आप खराब समय में लड़ाई कर सकते हैं तो हमेशा शीर्ष पर पहुंचेंगे। मैं गर्व महसूस कर रहा हूं और सभी युवाओं को कहना चाहता हूं कि मैं आपको कड़ी मेहनत और भारत के लिए खेलने के लिए प्रयासरत रहने को प्रोत्‍साहित करूंगा। मेरे परिवार, दोस्‍तों और सभी के समर्थन के लिए शुक्रिया। बीसीसीआई, मीडिया, मेरे टीम के साथी और सपोर्ट स्‍टाफ को शुक्रिया।

भारतीय टीम ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

भारतीय टीम ने पुजारा के 100वें टेस्‍ट को बेहद खास बनाया। रोहित शर्मा के नेतृत्‍व वाली भारतीय टीम ने मैदान पर जाने से पहले पुजारा को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। पुजारा ने सभी का शुक्रिया अदा किया। बीसीसीआई ने इस खास पल का वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपलोड किया, जो वायरल हो गया है।

बता दें कि ऑस्‍ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया है। ऑस्‍ट्रेलिया ने अपनी प्‍लेइंग 11 में दो जबकि भारत ने एक बदलाव किया है।

 

Related Articles

Back to top button