ब्रेकिंग
नेपाल में ग्लेशियल झील फटने से बिहार में हाई अलर्ट: गंडक बराज के सभी 36 फाटक खोले गए, कोसी-सारण तटबं... नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर विनाशकारी बाढ़: नेपाल में खुली तबाही, चीन में आंकड़ों पर रहस्य ₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही...
मध्यप्रदेश

इंदोर कार्टन गोडाउन में लगी आग, एक लाख लीटर पानी से बुझाई

इंदौर। इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में शुक्रवार सुबह कार्टन गोडाउन में आग लग गई। इसमें लाखों रुपये का माल जलकर खाक हो गया। पुलिस के अनुसार, आग की घटना सुबह करीब 6 बजे की है। अचानक कार्टन गोडाउन में आग लग गई। सूचना के बाद तुरंत फायर ब्रिगेड की गाड़िया मौके पर पहुंची और उन्होंने आग पर काबू पाया। आग बुझाने में करीब एक लाख लीटर पानी लगा। आग लगने का कारण फिलहाल पता नहीं चल पाया है। आग लगने के कारण लाखों रुपये का माल भी जलकर खाक हो गया है। साथ ही वहां खड़ा लोडिंग रिक्शा और गोडाउन में रखी मशीन भी पूरी तरह जल गई। गोडाउन गोवर्धन पुत्र मोतीसिंह पंवार का है। बता दें कि जिस गो़डाउन में आग लगी, वहां आसपास रहवासी क्षेत्र है। आग लगने की सूचना के बाद लोग भी घरों से निकलकर बाहर आ गए। रहवासियों ने बताया कि फायरकर्मियों को गोडाउन तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

रहवासी क्षेत्र में किसने दी गोडाउन की परमिशन

गौरतलब है कि शहर में लगातार अग्निकांड की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन इसके बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। रहवासी क्षेत्रों में बड़ी संख्या में ऐसे गोडाउन बने हैं, जहां आग लगने के कारण किसी भी दिन बड़ी घटना हो सकती है। रहवासी क्षेत्र में गो़डाउन की परमिशन जिम्मेदार किस आधार पर देते हैं। उल्लेखनीय है कि बीते दिनों भी देवास नाका स्थित तीन गोडाउन में आग लग गई थी। यहां भी आग बुझाने में लाखों लीटर पानी लगा था। घंटों की मशक्कत के बाद बड़ी मुश्किल से दमकलकर्मियों ने यहां आग पर काबू पाया था।

Related Articles

Back to top button