ब्रेकिंग
UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ... Gangrel Dam All 14 Gates Open: उफान पर गंगरेल बांध का मनोरम दृश्य देखने उमड़े लोग; प्रशासन ने जारी क... Janjgir News Today: पामगढ़ और बलौदा ब्लॉक में नशेड़ी शिक्षकों पर गाज; कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक... Swachhata Hi Seva Raipur: रायपुर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का संकल्प; डिप्टी सीएम साव और जनप्रतिनिधिय... Asian Games 2026 India Medals: स्क्वॉश में जोशना चिनप्पा और टेबल टेनिस में मिक्स्ड डबल्स ने पक्का कि...
देश

भाजपा को राउत का शायराना जवाब, कहा- ‘नए मौसम में पुराने दर्द याद नहीं आते’

महाराष्ट्र में सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू होने के बाद भी आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। शेरो-शायरी के सहारे एक के बाद एक हमले कर रहे शिवसेना नेता संजय राउत ने एक बार फिर भाजपा पर हमला बोला।

PunjabKesari

राउत ने शनिवार को ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘यारों नए मौसम ने यह अहसान किया है। याद मुझे दर्द पुराने नहीं आते। दरअसल बीजेपी और उसके समर्थक शिवसेना नेताओं द्वारा संसद से लेकर पब्लिक फोरम में दिए गए बयानों को याद दिला रहे हैं। इसमें खासकर वो बयान शामिल हैं जिनमें संजय राउत, उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे ने एनसीपी और कांग्रेस पर हमला बोला है। माना जा रहा है शिवसेना नेता ने इसी का जवाब दिया है।

PunjabKesari

वहीं इससे पहले राउत ने लिखा था कि बन्दे हैं हम उसके हम पर किसका जोर, उम्मीदों के सूरज निकले चारों ओर। राउत के इस ट्वीट को तीनों पार्टियों के बीच सरकार गठन पर बातचीत से जोड़कर देखा जा रहा है।

बता दें कि बीजेपी-शिवसेना के बीच सत्ता में बराबर की भागीदारी और सीएम पद को लेकर खींचतान के कारण महाराष्ट्र में बीते 22 दिन से नई सरकार का गठन नहीं हो सका है। चुनाव परिणाम आने के बाद से ही संजय  बीजेपी के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि सीएम तो शिवसेना का ही होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button