ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में 'ई-प्रवेश' प्रणाली ने बनाया रिकॉर्ड: डॉ. मोहन यादव के विजन से 4.89 लाख छात्रों ने लि... जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता “मेरा बेटा राह भर तड़पता रहा...”, मंडला में 108 एंबुलेंस की घोर लापरवाही से 21 साल के युवक की तड़पकर... उज्जैन बनेगी देश की पहली 'सर्प मित्र नगरी': 15 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक स्नेक पार्क, जानें खूबि... नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: अगले 5 सालों के लिए बढ़ी 'पीएम-किसान' योजना, ₹3.15 लाख करोड़ के बजट को म... भारत में गूगल ने लॉन्च किया Gemini Spark AI एजेंट! आपके बिना ऑनलाइन रहे भी करेगा सारे काम, जानें खास... सावन में करें श्री रुद्राष्टकम स्तोत्र का पाठ: दूर होंगे सभी कष्ट, जानें श्रीराम से जुड़ी कथा, सही स... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु...
छत्तीसगढ़

जशपुर में हेवी ब्लास्टिंग की चपेट में आने से छात्रा की मौत

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में कुनकुरी से लगे मयाली में बुधवार शाम पत्थर खदान में हेवी ब्लास्टिंग से पार्क में घूमने गई किशोरी चपेट में आ गई और उसकी मौके पर मौत हो गई। पत्थर खदान से उड़कर आए पत्थर से किशोरी के सिर के परखच्चे उड़ गए। मृत किशोरी कक्षा 12 वीं की छात्रा थी। जहां यह घटना हुई, उस पार्क का शुभारंभ 13 फरवरी को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया था। जशपुर कलेक्टर ने मामले में संबंधितों पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश दे दिया है। उधर, इस मामले को सीएम बघेल ने गंभीरता से लेते हुए ठोस कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार कुनकुरी के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मयाली में पार्क के पास स्थित एक पत्थर खदान में बुधवार शाम हेली ब्लासि्ंग की गई। हेवी ब्लास्टिंग के कारण उड़ा एक बड़ा पत्थर मयाली पार्क में घूमने आई किशोरी केश्वरी बाई के सिर में जा लगा। पत्थर लगने से किशोरी के सिर के परखच्चे उड़ गए और उसकी मौके पर मौत हो गई। मृत किशोरी खटांगा गांव की निवासी थी और हायर सेकेंडरी स्कूल चरईडांड में 12 वीं की छात्रा थी। मयाली धार्मिक स्थल भी है। यहां स्कूल भी हैं, फिर भी चार पत्थर खदानों की स्वीकृति कैसे दी गई, इसका लोग पूर्व से विरोध भी करते रहे हैं।

एसपी डी.रविशंकर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि संबंधितों के खिलाफ एफआईआर की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।  कलेक्टर ने दिया एफआईआर का आदेश- मामले को जशपुर कलेक्टर रवि मित्तल ने गंभीरता से लेते हुए संबंधित ठेकेदार एवं खदान मैनेजर के खिलाफ एफआईआर का आदेश दिया है। कलेक्टर ने मामले में जांच कमेटी बनाई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद खदानों पर कार्रवाई होगी।

कुनकुरी मयाली के पास पत्थर खदान में हुई ब्लास्टिंग को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से गंभीरता से लिया है। उन्होंने जशपुर कलेक्टर को क्रशर मालिक के खिलाफ अपराध दर्ज करने के साथ ही कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।मुख्यमंत्री ने इसे गंभीरता से लिया और संबंधित दोषियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के सख्त निर्देश दिए हैं। कलेक्टर रवि मित्तल ने कहा कि प्रभावित परिवार को जिला प्रशासन हर संभव सहायता करेगा। प्रभावित परिवार के परिजनों को 10 लाख मुआवजा दी जाएगी। कलेक्टर ने खदान को सील करने के सख्त निर्देश दिए हैं।अपर कलेक्टर की अध्यक्षता में जॉच समिति भी गठित करने का निर्देश दिया गया है।

 

Related Articles

Back to top button