ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में 'ई-प्रवेश' प्रणाली ने बनाया रिकॉर्ड: डॉ. मोहन यादव के विजन से 4.89 लाख छात्रों ने लि... जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता “मेरा बेटा राह भर तड़पता रहा...”, मंडला में 108 एंबुलेंस की घोर लापरवाही से 21 साल के युवक की तड़पकर... उज्जैन बनेगी देश की पहली 'सर्प मित्र नगरी': 15 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक स्नेक पार्क, जानें खूबि... नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: अगले 5 सालों के लिए बढ़ी 'पीएम-किसान' योजना, ₹3.15 लाख करोड़ के बजट को म... भारत में गूगल ने लॉन्च किया Gemini Spark AI एजेंट! आपके बिना ऑनलाइन रहे भी करेगा सारे काम, जानें खास... सावन में करें श्री रुद्राष्टकम स्तोत्र का पाठ: दूर होंगे सभी कष्ट, जानें श्रीराम से जुड़ी कथा, सही स... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु...
मध्यप्रदेश

मंत्री डॉ. चौधरी ने रायसेन में किया 10 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास

भोपाल : लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने रायसेन जिला मुख्यालय के विभिन्न वार्डों में 10 करोड़ रूपये लागत के विभिन्न विकास कार्य का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। मंत्री डॉ. चौधरी शुक्रवार को रायसेन नगर में विकास यात्रा में जन-संवाद कर रहे थे।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने विकास यात्रा में क्षेत्र में हुए विकास कार्यों और विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने योजनाओं में पात्र व्यक्तियों को स्वीकृति-पत्र भी वितरित किये। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि किसी कारण से योजनाओं का लाभ प्राप्त करने से वंचित रहे पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ दिलाया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर क्षेत्र और हर वर्ग के विकास और कल्याण के लिये कार्य कर रही है।

जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा, साँची जनपद पंचायत अध्यक्ष अर्चना पोर्ते, नगरपालिका अध्यक्ष सविता सेन, कलेक्टर अरविंद दुबे, अन्य जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button