ब्रेकिंग
Chhattisgarh Yuva Udaan 2026: कोरबा में युवाओं को मिली साइबर सुरक्षा और करियर की अहम टिप्स Dhanbad Encroachment: 21 साल बाद बारामुड़ी से हटाए जाएंगे 200 परिवार? दुर्गा पूजा में रांची वालों ने तोड़े ट्रैफिक नियम, पुलिस ने वसूला 3 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना Palamu Crime: तरहसी केस में DNA और FSL रिपोर्ट आई, पानी में डूबने से गई थी जान झारखंड: बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में बनी चीजों की बढ़ेगी बिक्री, जेल का होगा सौंदर्यीकरण IIT ISM धनबाद न्यूज़: निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा को मिलेगा 'महान शिक्षक पुरस्कार 2026' पलामू: सहिया गीता देवी हत्याकांड में FIR दर्ज, 48 घंटे में खुला Giridih Police Action: 13 चोरी की घटनाओं का खुलासा, सोना और नकदी के साथ सात अपराधी अरेस्ट Bokaro Steel Plant: विस्थापित अप्रेंटिस संघ का आंदोलन समाप्त, नियोजन पर बनी सहमति झारखंड: सरकारी स्कूलों में पोशाक और स्वेटर की राशि का इंतजार
देश

आभूषण की दुकान से 15 लाख के जेवर और दो लाख नकदी चोरी, चोरों ने पहरेदार को पीटा

चानन । बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। अपराधियों ने लखीसराय के चानन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मननपुर बाजार के इटौन रोड स्थित मणि प्रभा ज्वेलर्स का शटर तोड़ दिया और तिजोरी तोड़कर चोरी कर ली। लुटेरों ने मननपुर बाजार में पहरा देने वाले पहरेदार को भी बेरहमी से पीट-पीटकर जख्मी कर दिया। चोरी के दौरान अपराधियों ने गोलीबारी भी की। इसमें पहरेदार बाल-बाल बच गए।
नक्सल इलाका होने के कारण रात को चानन थाना की पुलिस नहीं पहुंची। शुक्रवार सुबह चानन थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से एक कारतूस और शराब की बोतल बरामद की है।
मणि प्रभा ज्वेलर्स के मालिक भंडार गांव के विपिन वर्मा ने बताया कि गुरुवार के रात लगभग ढाई बजे चौकीदार से सूचना मिली कि उनकी ज्वेलरी दुकान में चोर घुस आए हैं। सूचना पर रात में ही दुकान पहुंचा तो शटर टूटा पड़ा था। अंदर देखा तो तिजोरी का लॉक टूटा था और सभी जेवर गायब थे। कुल 15 लाख रुपए का जेवर और लगभग दो लाख रुपए नकद सहित सोने-चांदी के अन्य जेवरात भी गायब थे।
नेपाल के रहने वाले पहरेदार हरक बहादुर ने बताया कि गुरुवार रात लगभग 1:20 बजे 10-15 की संख्या में लोग मणि प्रभा ज्वेलर्स दुकान के पास बैठे थे। हम वहां पहुंचे, तभी सात-आठ की संख्या में बदमाशों ने लोहे के रॉड से हमला कर दिया। हो-हल्ला करने पर अपराधियों ने मुंह दबाकर जमीन पर पटक कर लात-घूसे मारे। किसी तरह वहां से जान बचाकर भागे तो अपराधियों ने जान मारने की नीयत से गोली चला दी। जिसमें चौकीदार बाल बाल बच गया।
मणि प्रभा ज्वेलर्स के मालिक विपिन वर्मा ने बताया कि इस घटना में लगभग 15 लाख के जेवर, एक लाख 95 हजार रुपए नकद और गिरवी रखे जेवर की लूट हुई है। इससे पहले भी कोरोना काल में लगे लॉकडाउन के समय में उनकी दुकान में चोरी की घटना हुई। चानन थाना के एसआई राजकुमार राम ने घटना कि पुष्टि करते हुए कहा जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। पुलिस की तकनीकी टीम कार्य कर रही है।

Related Articles

Back to top button