ब्रेकिंग
Supreme Court News: चुनाव आयोग के कामकाज और EVM तकनीक की जांच की मांग, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हुई न... Delhi Air Pollution News: प्रदूषण के स्रोतों का लगेगा सटीक पता, दिल्ली में लॉन्च हुई Real-Time Sourc... Jammu and Kashmir Politics: एलजी मनोज सिन्हा से मिले मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, जल्द शपथ लेंगे नए मं... Samba News: जम्मू-कश्मीर के सांबा में मिला संदिग्ध कबूतर, पैर में कोड रिंग, उर्दू नोट और पाकिस्तानी ... Churu Road Accident: तारानगर रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, कार और ट्रेलर की भिड़ंत में एक ही परिवार के ... Ravi Shankar Prasad PC: रामलीला मैदान में प्रस्तावित रैली की तारीख को लेकर विवाद, बीजेपी ने राहुल गा... Noida News: सेक्टर-125 के कैफे में लगी भीषण आग, गैस रिसाव के चलते चार दुकानें चपेट में आईं Budaun Crime News: शराब के नशे में खूनी संघर्ष, पिता ने कुल्हाड़ी से गला काटकर की बेटे की बेरहमी से ... Gwalior News: नीट की तैयारी कर रही नाबालिग से लिफ्ट के बहाने रेप, वीडियो बनाकर 10 महीने तक किया ब्लै... Rajasthan Cyber Crime: ऑनलाइन गोल्ड ट्रेडिंग के नाम पर 12 करोड़ की ठगी का खुलासा, मुख्य आरोपी विशाखा...
मध्यप्रदेश

सीधी में बल्कर ने 3 बसों को मारी टक्कर, दो बस खाई में गिरीं, 17 की मौत

सीधी ।  जिले के चुरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनिया टनल के पास शुक्रवार रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। रात करीब 9.00 बजे तेज रफ्तार बल्कर की टक्कर से तीन बसें आपस में टकरा गईं। ये बसें सतना में आयोजित कोल जनजाति महाकुंभ से लोगों को उनके गंतव्य ले जा रहीं थीं। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 61 लोग घायल हुए हैं।

आठ लोगों की घटनास्थल पर ही मौत

घायलों को सीधी के जिला अस्पताल, चुरहट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और रीवा के संजय गांधी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। हादसे में आठ लोगों की घटनास्थल पर, एक की सीधी और चार की रीवा मेडिकल अस्पताल में मौत हो गई।

घटनास्‍थल पर और अस्‍पताल पहुंचे मुख्‍यमंत्री

हादसे की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान घायलों का हाल-चाल जानने के लिए सतना से रीवा पहुंचे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान संजय गांधी अस्पताल पहुंचे। उनके साथ राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल, पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ला और रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा मौजूद रहे।

मृतकों के परिजनों को दस लाख की सहायता, आश्रितों को नौकरी भी

घायलों से मुलाकात करने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडियाकर्मियों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि ट्रक का पहिया टूट जाने के कारण यह दुर्घटना हुई है। मृतकों के परिजनों को ₹1000000 की आर्थिक सहायता के साथ अगर उस परिवार में कोई आश्रित सरकारी नौकरी की पात्रता रखता है तो उसे नौकरी दी जाएगी। गंभीर रूप से घायल लोगों को ₹200000 और सामान्य रूप से घायल व्यक्ति को ₹100000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। आवश्‍यकता हुई तो गंभीर घायलों को विमान से उपचार के लि‍ए भेजा जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि जिन लोगों के कच्चे मकान हैं उन्‍हें विभिन्न योजनाओं का लाभ देकर मदद दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार के साथ दुख की घड़ी में पूरी सरकार खड़ी है।

ऐसे हुआ हादसा

शाम करीब साढ़े पांच बजे कार्यक्रम खत्म होने के बाद सभी बसें सतना से रामपुर बाघेलान और रीवा के रास्ते मोहनिया टनल होकर सीधी जा रही थीं। टनल से एक किलोमीटर दूर सीधी जिले के चुरहट थाना क्षेत्र में बरखड़ा गांव के पास तीन बसें कुछ देर के लिए रोकी गई थीं।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राज्‍यपाल ने शोक जताया

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राज्‍यपाल मंंगुभाई पटेल ने हादसे पर शोक जताया है। सीएम श‍िवराज सिंह चौहान घटनास्‍थल से रीवा मेड‍िकल कालेज घायलों का हाल देखने पहुंचे। अमित शाह आज सतना में कोल महाकुंभ में शामिल हुए थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना और घटना में मृतकों के परिवारजनों के प्रति अपना दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button