ब्रेकिंग
सनातनी विनोद कुमार बिंदल के सान्निध्य में रामलीला का समापन, दशहरा पर रावण दहन और श्रीराम के राज्याभि... US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के...
दिल्ली/NCR

दिल्ली-NCR में मौसम ने अचानक ली करवट, तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बूंदाबांदी

फरवरी में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के बाद मार्च की पहले दिन दिल्ली-एनसीआर के मौसम ने अचानक से करवट बदल ली है। राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाके में सुबह से ही तेज हवा के साथ हल्की बारिश हो रही है, जिससे पूरे इलाके का मौसम गुलाबी बना हुआ है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में अगले कुछ घंटों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने की भविष्यवाणी की है।

वहीं, आईएमडी के अनुसार, उत्तर पश्चिमी-दक्षिण पश्चिम दिल्ली के साथ-साथ दिल्ली-NCR के आस-पास के इलाकों में बारिश की संभावना है। IMD ने अपने बयान में कहा-“अगले 2 घंटों के दौरान दिल्ली, एनसीआर (हिंडन एएफ स्टेशन, गाजियाबाद, इंदिरापुरम) करनाल, महम, रोहतक, भिवानी (हरियाणा) के कुछ स्थानों और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश होगी।”

नोएडा-गाजियाबाद में शुरू हुई बारिश

दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद में बुधवार सुबह से ही तेज हवा के साथ रुक-रुक कर बारिश हो रही है। वहीं, गाजियाबाद के मुकाबले नोएडा में सुबह मौसम साफ था, लेकिन अब नोएडा में भी तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई है।

इसके अलावा, मौसम एजेंसी द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में फरवरी के महीने में औसत अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस (डिग्री सेल्सियस) था, जो 17 वर्षों में इस वर्ष के लिए सबसे अधिक है। मौसम विशेषज्ञों ने असामान्य रूप से गर्म फरवरी को वर्षा की कमी के लिए जिम्मेदार ठहराया।

इस साल भीषण गर्मी का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने इस साल भीषण गर्मी का पूर्वानुमान भी लगाया है, जिसमें बीच-बीच में लू चलने का अनुमान लगाया गया है।

 

Related Articles

Back to top button